Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Vastu Tips: घर में मनीप्लांट के साथ लगा दें ये पौधा, घर में आने लगेगा पैसा

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में ऐसी कई बातें बताई गई हैं जिन्हें मान कर आप भी अपने भाग्य को चमका सकते हैं। ऐसा ही एक उपाय है घर में हरे-भरे पौधे लगाने का। प्रचलित मान्यताओं के अनुसार यदि घर में कुछ खास पौधे लगाए जाएं तो घर में पॉजिटिव एनर्जी और खुशहाली आती है। आचार्य […]

Author
Edited By : Sunil Sharma Updated: Aug 23, 2023 17:24
vastu tips, vastu tips in hindi, jyotish tips, money plant tips

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में ऐसी कई बातें बताई गई हैं जिन्हें मान कर आप भी अपने भाग्य को चमका सकते हैं। ऐसा ही एक उपाय है घर में हरे-भरे पौधे लगाने का। प्रचलित मान्यताओं के अनुसार यदि घर में कुछ खास पौधे लगाए जाएं तो घर में पॉजिटिव एनर्जी और खुशहाली आती है।

आचार्य अनुपम जौली के अनुसार घर में मनी प्लांट का पौधा लगाने से शुक्र ग्रह की अनुकूलता प्राप्त होती है। वास्तु शास्त्र में शुक्र को भोग, विलास और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। हालांकि मनीप्लांट को घर के किस हिस्से में लगाना चाहिए, इसे लेकर भी कुछ नियम बताए गए हैं। जानिए इन नियमों के बारे में

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ऐसे करें सूर्य की आराधना, बनेगा राजयोग, मिलेगी अथाह सुख-संपदा

प्लांट्स को लेकर वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं ये नियम (Vastu Tips)

  • मनीप्लांट को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लगाया जाना चाहिए। इस दिशा को धन ईश्वर का स्थान कहा जाता है। यदि यहां प्लांट लगाना संभव न हो तो उत्तर या पूर्व दिशा में भी लगाया जा सकता है।
  • मनीप्लांट के साथ यदि तुलसी, स्पाइडर प्लांट तथा केले का वृक्ष लगाया जाए तो यह और भी अधिक भाग्यशाली बन जाता है। साथ ही सबसे बड़ी बात इस प्लांट को हमेशा साफ-सुथरे स्थान पर ही लगाना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार गंदगी में लगाया गया पौधा सूख जाता है।
  • यदि मनीप्लांट की बेल सूखने लगे तो उस हिस्से को पहले ही हटा दें या उस पौधे की जगह दूसरी बेल ले आएं।

यह भी पढ़ें: झाड़ू भी बना सकती हैं करोड़पति या कंगाल, जानिए कैसे?

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: May 07, 2023 11:49 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.