Aaj Ka Rashifal: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या मानसिक तनाव बढ़ेगा? राशि अनुसार जानें शनिवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज अप्रैल माह का चौथा दिन आपके लिए कैसा रहेगा? इस बारे में आपको अपनी राशि के जरिए पता चल सकता है. चलिए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से राशि अनुसार 12 राशियों के आज शनिवार के दिन के राशिफल के बारे में जानते हैं.

Aaj Ka Rashifal 4 April 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 4 अप्रैल 2026 को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी. साथ ही स्वाति नक्षत्र, हर्षण योग और दिशाशूल पूर्व का निर्माण होगा. इसके अलावा कुछ ग्रहों की विशेष स्थिति भी देखने को मिलेगी. चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 4 अप्रैल 2026, शनिवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि:
आज आप किसी को बेवजह सलाह देने से बचें. साथ ही अपने मित्रों से सावधान रहें क्योंकि कुसंगति से आपको हानि पहुंच सकती है. बता दें कि आज धन लाभ होने और भवन बदलने के योग हैं. इसके अलावा आपके द्वार किया गया निवेश शुभ रहेगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि:
आज पेट दर्द की समस्या से आप परेशान रहेंगे. निवेश से भी आपको आज लाभ होगा. हालांकि, ऐश्वर्य पर आपका व्यय अधिक होगा. बता दें कि आज शाम से पहले आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा.

मिथुन राशि:
आपके अच्छे व्यवहार से रुके कार्य पूरे होंगे. हालांकि, माता-पिता की चिंता रहेगी. आज चोरी या आपका किसी से झगड़ा होना भी संभव है, इसलिए जोखिम न उठाएं और अपनी भाषा शैली पर नियंत्रण रखें.

विज्ञापन

कर्क राशि:
दिन की शुरुआत में कुछ कार्यों को करने में परेशानी होगी, लेकिन दोपहर के बाद का समय अच्छा रहेगा. हालांकि, जल्दबाजी से हानि होना संभव है. साथ ही आज शारीरिक कष्ट होगा.

सिंह राशि:
विवाह होने में आ रही अड़चन दूर होगी. विवाहित जातकों को गृहस्‍थ सुख मिलेगा. साथ ही आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे. आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. साथ ही धन प्राप्ति होने के योग हैं. हालांकि, आज खर्च बढ़ेंगे.

विज्ञापन

कन्या राशि:
आज आपका नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा. साथ ही पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए आज 4 अप्रैल 2026 का दिन अच्छा है. किसी काम में सफलता मिल सकती है. विवाहित जातकों को शाम से पहले जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा.

तुला राशि:
आज आर्थिक लाभ होने के साथ-साथ उन्नति होना संभव है. इसके अलावा व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. आज आप कीमती वस्तुएं संभालकर रखें, नहीं तो चोरी हो सकती है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि:
आज आप अपने काम पर विशेष ध्यान दें और आलस को त्यागें. दिनभर प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. साथ ही राजकीय बाधा दूर होगी. हालांकि, आज आपको माता की चिंता रहेगी. शाम से पहले आपको आर्थिक लाभ भी होगा.

विज्ञापन

धनु राशि:
कार्यस्थल पर कर्मचारियों का साथ मिलेगा. साथ ही बकाया धन की वसूली होगी. इसके अलावा यात्रा सफल रहेगी. हालांकि, परिश्रम अधिक करना होगा. आज आपको शारीरिक पीड़ा भी हो सकती है, इसलिए सावधान रहें.

मकर राशि:
दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में अच्छा समय व्यतीत होगा. संपत्ति से जुड़े कार्य आपको लाभ देंगे. हालांकि, संतान पक्ष की आज चिंता रहेगी.

विज्ञापन

कुंभ राशि:
आज आप समय रहते अपने कार्यों को पूरा करें, नहीं तो लोगों से पीछे रह जाएंगे. इसके अलावा आज धार्मिक यात्रा या धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के योग हैं. आज आपको राजकीय सहयोग मिलेगा. साथ ही धन का निवेश सही जगह पर होगा.

मीन राशि:
आज विरोधी आपके कार्य में अड़चन पैदा करने का प्रयास करेंगे. घर में भय, पीड़ा व चिंता का वातावरण रहेगा. साथ ही धन खर्च होगा. आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की भी जरूरत है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ