Kaalchakra: अप्रैल 2026 में किसको मिलेगा परिवार वालों का साथ और कौन तरसेगा अपनों के प्यार के लिए? पंडित सुरेश पांडेय से जानें 12 राशियों का हाल

Kaalchakra Today: क्या आप जानना चाहते हैं कि अप्रैल 2026 रिश्तों के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा और इस महीने आपकी शादी होगी या नहीं? अगर हां, तो इन तमाम सवालों के जवाब आपको आज के कालचक्र में मिल जाएंगे. आज प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय अप्रैल 2026 के 12 राशियों के राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं.

Kaalchakra Today 3 April 2026

Credit- News24 Graphics

Kaalchakra Today 3 April 2026: हर व्यक्ति चाहता है कि आने वाला समय उसके लिए अच्छा हो. वो अपने परिवार वालों के साथ खुशी से वक्त बिताए. न पैसों की कमी हो और न ही घर में क्लेश हो. हालांकि, राशिफल के जरिए प्रत्येक मनुष्य को अपने आने वाले कल से जुड़े विभिन्न सवालों के जवाब मिल सकते हैं. ग्रहों की स्थिति का आकलन करके मासिक राशिफल तैयार किया जाता है, जिससे व्यक्ति को भविष्य में होने वाली तमाम संभावित घटनाओं की जानकारी मिलती है.

विज्ञापन

आज 3 अप्रैल 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि अप्रैल 2026 में 12 राशियों की पारिवारिक स्थिति कैसी रहेगी.

विज्ञापन

मेष राशि

अप्रैल में आपके पारिवारिक जीवन में सुधार होगा. शुक्र और मंगल ग्रह के कारण अन्य ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव कम होगा. इस दौरान पुराने विवाद सुलझेंगे, लेकिन शनि की तीसरी दृष्टि के दूसरे भाव में प्रभाव पड़ने से कुछ पुरानी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. हालांकि, मामूली नोंक-झोंक के बाद वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी.

19 अप्रैल के बाद पारिवारिक जीवन में सुधार होगा. ग्रह शुक्र और बृहस्पति आपके रिश्ते में समझदारी और संतुलन बनाकर चलेंगे. छोटी-छोटी बहस की स्थिति बनेगी, लेकिन ज्यादा नुकसान नहीं होगा.

विज्ञापन

इस महीने शुक्र की स्थिति शुभ है, जिसके कारण अविवाहितों का समय अच्छा व्यतीत होगा. 11 अप्रैल के बाद बुध के नीच का होने से रिश्ता जुड़ सकता है, लेकिन शादी होने का योग अभी नहीं है.

लग्नेश मंगल 12वें भाव में अस्त अवस्था में हैं, जिसके कारण थकान, कमजोरी और ऊर्जा की कमी महसूस होगी. हालांकि, 11 अप्रैल तक बुध कमजोर रहेंगे, जिसके कारण मामूली स्वास्थ्य समस्याएं परेशान करेंगी.

विज्ञापन

यदि आप अन्य 11 राशियों के राशिफल और उनसे जुड़ी अन्य मुख्य बातों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ये वीडियो जरूर देखें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ