Sunil Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Vakri Shani Gochar: वैदिक ज्योतिष में शनि को न्यायकारक ग्रह कहा गया है। यह ग्रह सभी लोगों को उनके अच्छे या बुरे कर्मों के अनुसार सौभाग्य या दुर्भाग्य रूपी फल देता है। पंचांग के अनुसार शनि ग्रह बहुत जल्द कुंभ राशि में वक्री होगा। आचार्य अनुपम जौली के अनुसार कुंभ में वक्री शनि केंद्र त्रिकोण योग नामक एक शुभ योग का निर्माण करेगा।
ज्योतिष गणना के अनुसार 17 जून 2023 को रात्रि 10.48 बजे शनि कुंभ राशि में वक्री होगा। शनि के इस गोचर का सभी राशियों पर न्यूनाधिक प्रभाव पड़ेगा। जानिए किन राशियों के लिए वक्री शनि सबसे ज्यादा शुभ रहेगा।
यह भी पढ़ें: Dharma Karma: छप्पर फाड़ बरसेगा पैसा, आज अभी करें गणेशजी का यह उपाय
इस राशि के लिए शनि का वक्री होना सौभाग्य लेकर आ रहा है। इस राशि के जातक कोई नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। इनकम में भी बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर भी नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।
मिथुन राशि के लिए वक्री शनि नौवे भाव में केन्द्र त्रिकोण राजयोग बना रहा है। इससे आपको लंबी दूरी की यात्राओं पर जाने का सौभाग्य मिल सकता है। यदि एजुकेशन सेक्टर से जुड़े हुए हैं तो आपके लिए समय उत्तम रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के आसार बन रहे हैं। नौकरी में भी बदलाव संभव है।
यह भी पढ़ें: Prem Vivah ke Upay: प्रेम विवाह करने के लिए आज ही करें यह अचूक उपाय
इस राशि के लिए छठे भाव में शनि का गोचर होगा जो अत्यन्त शुभ रहेगा। विशेषकर कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त होने के आसार बन रहे हैं। आत्मविश्वास भी बढ़ा-चढ़ा रहेगा। व्यापार करते हैं तो प्रचुर धनलाभ होगा। परन्तु प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों को जॉब में प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिलेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।