Sunil Sharma
Read More
Kal ka Rashifal, 25 January 2023: टैरो कार्ड के जरिए जानिए कि आपके लिए कल का दिन कैसा रहेगा। प्रतिकूल ग्रहों को अनुकूल बनाने के लिए आप अपनी राशि के अनुसार भी उपाय कर सकते हैं।
व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। परंतु वर्तमान परिस्थितियों की वजह से ये समय शांतिपूर्ण तरीके से बीताने का है। साझेदारी संबंधी बिजनेस में भी अभी स्थिति सामान्य ही रहेगी। ऑफिस से संबंधित कामों को लेकर आज भी अधिकारियों के साथ कुछ मीटिंग वगैराह रहेंगी। उपाय- भगवान शिव पर चंदन अर्पित करें।
यात्रा से संबंधित योजना बनाई जा सकती है। परिवार के लोगों के साथ की गई यात्रा आपको मानसिक समाधान देगी। काम से संबंधित बातों में भी प्रगति नजर आएगी। उपाय- रुद्राक्ष धारण करें, गंगाजल से स्नान करें।
यह भी पढ़ें: आपकी हर मनचाही इच्छा पूरी करेंगे ज्योतिष के ये आसान टोटके
जीवन साथी के साथ भावनात्मक संबंध और मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में भी और अधिक नजदीकिया आएंगी। पिछले कुछ समय से चल रही घरेलू परेशानियों का आज कोई समाधान मिलेगा। आपके सौम्य तथा संतुलित विचारों की वजह से घर परिवार में भी उचित समय से बना रहेगा। उपाय- ॐ मंत्र का उच्चारण करें।
जो प्रोजेक्ट आपको प्राप्त हुआ है, उसे पूरा करने के लिए आपको लोगों की मदद की आवश्यकता हो सकती है। अपने काम की जिम्मेदारी निभाते समय काम से जुड़े लोगों के साथ के रिलेशन को भी सुधारने की कोशिश करनी होगी। उपाय- भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें।
अन्य राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।