News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Shukra ke Upay: कई लोगों को भरसक प्रयास करने के बाद भी प्रेम संबंधों में सफलता नहीं मिलती। इसी तरह कई लोग जी-तोड़ कोशिशें करने के बाद भी अपने लिए मामूली सुख-सुविधाएं भी नहीं जुटा पाते हैं। ज्योतिष के अनुसार ऐसी सभी चीजें शुक्र ग्रह की प्रतिकूलता के कारण ही होती हैं।
यदि जन्मकुंडली में शुक्र ग्रह प्रबल हों, अनुकूल हों तथा शुभ ग्रहों के साथ अच्छी युति बना रहा हो तो आदमी गरीब घर में जन्म लेकर भी राजा के समान सुख भोगता है। परन्तु यदि शुक्र ही कमजोर हो जाए तो फिर वह व्यक्त लाख प्रयासों के बाद भी असफल ही रहता है। ऐसी स्थिति में शुक्र ग्रह के कुछ आसान से उपाय करके व्यक्ति अपनी समस्त इच्छाओं को पूर्ण कर सकता है। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में’
अभी पढ़ें – Sankashti Chaturthi 2022: सुख-समृद्धि-सौभाग्य पाने के लिए शनिवार को ऐसे करें गणेशजी की पूजा
शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने का सबसे आसान उपाय है कि आप रोजाना सुबह गाय को एक रोटी अवश्य दें। यदि रोटी देना संभव नहीं हो तो आप चारा डाल सकते हैं अथवा सप्ताह में एक बाऱ शुक्रवार के दिन किसी गौशाला में जाकर गायों को एक साथ अपनी सामर्थ्य अनुसार चारा खिला सकते हैं।
इस ग्रह की अनुकूलता पाने के लिए दूसरा सबसे आसान तरीका है कि आप अपने रहन-सहन और लाइफ में सफेद रंग का अधिकाधिक प्रयोग करें। सफेद रंग शुक्र ग्रह का रंग माना गया है। इसके अलावा अपने आस-पास हमेशा सफाई रखें, साफ-स्वच्छ वस्त्र पहनें तो भी आपके जीवन में सुख-समृद्धि आ सकती हैं।
सौभाग्य पाने के लिए ज्योतिषियों के अनुसार शुक्र की कारक वस्तुओं यथा श्वेत चंदन, चावल, सफेद वस्त्र, सफेद फूल, चांदी, हीरा, दही आदि को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करें। इससे ग्रहों का बुरा प्रभाव कम होने लगता है और देखते ही देखते सौभाग्य के द्वार खुल जाते हैं।
ज्योतिष में शुक्र को स्त्रियों का प्रतिनिधि भी माना गया है। अतः कभी भी कन्याओं तथा महिलाओं (चाहे वे किसी भी उम्र की क्यों न हों) का अपमान न करें। उनके प्रति मन में बुरे विचार न रखें। जब कभी अवसर मिले, आयु में अपने से बड़ी महिलाओं से आशीर्वाद लेते रहें। इस तरह भी आप शुक्र ग्रह को प्रसन्न कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – Main Gate Vastu: घर के मेन गेट पर ध्यान रखें ये 4 बातें तो होंगे मालामाल
भगवान शिव की आराधना भी समस्त कष्टों को हरने वाली है। शास्त्रों में कहा गया है कि केवल मात्र महादेव को प्रसन्न करने से जन्मकुंडली के समस्त 9 ग्रह व्यक्ति के अधीन हो जाते हैं। अतः नियमित रूप से शिव को जल चढ़ाएं तथा उनसे अपने समस्त कष्टों को दूर करने की प्रार्थना करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के ज्ञान पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। news24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।