रविवार 23 मार्च, 2025 की शाम में 6 बजकर 35 मिनट पर सूर्य और शुक्र पूर्ण युति का निर्माण करने वाले हैं। ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार, सूर्य-शुक्र की पूर्ण युति तब होती है, जब ये दोनों प्रभावशाली ग्रह एक-दूसरे से जीरो डिग्री पर संयोग करते हैं। सूर्य और शुक्र पूर्ण युति का बहुत अधिक ज्योतिष महत्व है, क्योंकि सूर्य आत्मा, प्रतिष्ठा नेतृत्व और ऊर्जा के दाता ग्रह हैं, जबकि शुक्र प्रेम, सौंदर्य और सुख के कारक हैं। इन सभी पहलुओं का जीवन पर अत्यधिक असर होता है।
सूर्य-शुक्र युति का राशियों पर असर
इन दोनों ग्रहों का मिलन व्यक्ति को आकर्षक, कलात्मक और प्रभावशाली बनाता है। यह युति जीवन में सफलता, संपत्ति और रिश्तों में सद्भाव लाती है। इसलिए यह युति व्यक्ति के जीवन को गहराई से प्रभावित करती है। 23 मार्च, 2025 को बनने वाले सूर्य और शुक्र की पूर्ण युति से सबसे अधिक जातकों के व्यक्तित्व, भौतिक सुख-संपत्ति, संबंध और रचनात्मकता पर प्रभाव पड़ने के योग बन रहे हैं। इस युति का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों किस्मत चमक सकती है और इनके शोहरत और धन में वृद्धि होने के प्रबल योग हैं। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?
ये भी पढ़ें: गोत्र क्या है, विवाह के लिए क्यों जरूरी है गोत्र-मिलान? जानें विस्तार से
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय बेहद शुभ साबित होने वाला है। सूर्य और शुक्र की युति उनके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह लाएगी। यह युति उनके करियर और सामाजिक जीवन में सफलता दिलाने में मददगार साबित होगी। इस राशि के जातकों को इस दौरान शोहरत और प्रतिष्ठा मिलेगी। आप अपने क्षेत्र में अधिक मान्यता प्राप्त करेंगे। यदि आप किसी प्रतियोगिता या परीक्षा में भाग ले रहे हैं, तो सफलता की संभावना अधिक है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन होने के योग हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय बहुत ही उत्साहवर्धक होगा। सूर्य और शुक्र की युति आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी और आपको नई ऊर्जा प्रदान करेगी। इस दौरान सामाजिक और पेशेवर जीवन में बहुत अधिक प्रतिष्ठा मिलेगी। आपके काम की सराहना होगी। व्यापारियों को नए सौदों से लाभ होगा और उनकी आय में वृद्धि होगी। धन के मामलों में सावधानी बरतें और अनावश्यक खर्चों से बचें। सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
धनु राशि
यह समय धनु राशि के जातकों के लिए मानसिक रूप से बहुत ही सुखद और संतोषजनक रहेगा। आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी, जिससे वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में अधिक सक्षम होंगे। यदि आप कला, संगीत, अभिनय, लेखन या किसी भी रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपकी लोकप्रियता में इज़ाफा होगा। यदि आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह समय अनुकूल साबित हो सकता है। इस अवधि में प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और रिश्ते मजबूत होंगे।
ये भी पढ़ें: ब्रह्मा, विष्णु और महेश, इन त्रिदेव में महान कौन हैं? महर्षि भृगु ने ऐसे की पहचान, जानें पूरी कथा!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
7 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines