शनि के ट्रांजिट से साल 2032 तक इस राशि के लोगों को कष्ट, उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी लाइफ

29 मार्च 2025 को शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे मकर राशि वालों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी, वहीं कुंभ और मीन राशि वालों पर साढ़ेसाती जारी रहेगी, जबकि इस राशि वालों पर साढ़ेसाती शुरू होगी। आइए जानते हैं, किस राशि पर साढ़ेसाती शुरू होगी?

saturn-sade-sati-effects-mesh-rashi

29 मार्च, 2025 को कर्मफल के स्वामी न्यायाधीश शनिदेव ढाई साल के बाद अपना राशि परिवर्तन करेंगे। शनि 29 मार्च को राशि परिवर्तन करने वाले हैं। शनि का यह राशि परिवर्तन कई राशियों के लिए समीकरण बदलेगा। इससे पहले 1995 में शनि की साढ़ेसाती शुरू हुई थी। आपको बता दें कि शनि मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। शनि 29 मार्च 2025 में प्रवेश कर रहे हैं। शनि के राशि परिवर्तन करने से कई राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या बदल जाएगी।

विज्ञापन

ज्योतिष गणना एक अनुसार, 29 मार्च को शनि के राशि परिवर्तन से जहां मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी, वहीं मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही, कुंभ और मीन राशि के जातकों पर पर शनि राशि पर साढ़ेसाती रहेगी।

विज्ञापन

ऐसे में सिर्फ मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू होगा। मेष राशि वालों के लिए शनि साढ़ेसाती राशि में आपकी कुंडली में शनि और चंद्रमा की स्थिति पर निर्भर करती है। इस दौरान मेष राशि वालों को रिश्तों को अहमियत देनी चाहिए। खासकर अपने रिश्तों में खास ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन

शनि के राशि परिवर्तन का असर

29 मार्च 2025 को शनि ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे कई राशियों के लिए नए बदलाव देखने को मिलेंगे। शनि का यह गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा, जबकि कुछ को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, शनि के राशि परिवर्तन का प्रभाव विशेष रूप से मेष, मीन, कुंभ और मकर राशि पर पड़ेगा।

मकर राशि: शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव समाप्त हो जाएगा, जिससे जातकों को राहत मिलेगी। करियर और व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे।

विज्ञापन

कुंभ और मीन राशि: इन दोनों राशियों पर शनि की साढ़ेसाती जारी रहेगी, जिससे जीवन में धैर्य और मेहनत की अधिक आवश्यकता होगी।

मेष राशि: शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू होगा, जिससे मानसिक तनाव और करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

मेष राशि पर शनि साढ़ेसाती का असर

मेष राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव साल 2032 तक रहेगा। मेष राशि के जातकों के लिए यह समय आत्मनिरीक्षण और धैर्य बनाए रखने का होगा। रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें। परिवार के साथ समय बिताना फायदेमंद होगा। नौकरी में बदलाव की संभावना बन सकती है। धैर्य बनाए रखें और सही समय पर निर्णय लें। व्यापार में सतर्कता बरतनी होगी। मानसिक तनाव बढ़ सकता है, योग और ध्यान करने से राहत मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। नए निवेश सोच-समझकर करें।

शनि गोचर का जीवन पर प्रभाव

शनि हमारे कर्मों के अनुसार फल देते हैं, इसलिए यह समय आत्मसुधार और मेहनत करने का है। जीवन में आने वाली चुनौतियां हमें मजबूत बनाएंगी और सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी। ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर शनि के प्रभाव को संतुलित किया जा सकता है।

विज्ञापन

शनि की साढ़ेसाती से बचाव के उपाय

  • हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें।
  • जरूरतमंदों को दान दें, विशेष रूप से काले तिल और सरसों का तेल।
  • भगवान शिव की पूजा करें और ‘ऊं नम: शिवाय’ मंत्र का जाप करें।
  • शनि देव के मंत्र ‘ऊं शं शनैश्चराय नम:’ का जाप करें।
  • शनिवार को पीपल के वृक्ष की पूजा करें और तेल का दीपक जलाएं।

ये भी पढ़ें: ये 5 राशियां बिना सोचे-समझे करती हैं खर्च, फिजूलखर्ची में हैं अव्वल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ