Surya Shani Yog: ग्रहों के स्वामी सूर्य और कर्मफल के स्वामी दंडाधिकारी शनि ने शनिवार 29 नवंबर, 2025 को एक विशेष योग बनाया, जिसे ‘त्रिदशांक योग’ कहते हैं. यह एक बेहद शुभ योग है, जो तब बनता है, जब सूर्य और शनि एक-दूसरे से 108 डिग्री की कोणीय स्थिति में होते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 29 नवंबर को यह योग सुबह में 8 बजकर 52 मिनट पर निर्मित हुआ. इस योग को अंग्रेजी में ट्रिडेसाइल एस्पेक्ट (Tridecile Aspcet) कहते हैं.
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य बताते हैं कि सूर्य और शनि एक-दूसरे के विरोधी ग्रह हैं, लेकिन जब वे दोनों 108 डिग्री की स्थिति में आते हैं, उनके ऊर्जा की टकराहट क्षीण हो जाती है, जिससे वे अधिक फलदायी हो जाते हैं. 29 नवंबर को बने उनके इस शुभ योग का सबसे अधिक सकारात्मक असर 3 राशियों पर होने की संभावना है. इन राशियों के जातकों को हर फील्ड में जमकर लाभ हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
ये भी पढ़ें: Budh Vakri 2026 Date: साल 2026 में 3 बार वक्री होंगे बुध, जानें कब कब चलेंगे उल्टी चाल और जीवन पर असर
सिंह राशि
सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह योग इस राशि के जातकों लिए अत्यंत शक्तिशाली फल देने वाला है. करियर में रुके हुए काम गति पकड़ेंगे. वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन मिलेगा और किसी बड़े अवसर का द्वार खुल सकता है. आर्थिक मामलों में लाभ के नए स्रोत बनेंगे. परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा. आपके नेतृत्व कौशल की हर जगह प्रशंसा होगी. विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों को भी इस समय मानसिक स्पष्टता और दृढ़ता प्राप्त होगी.
मकर राशि
शनि आपकी राशि के स्वामी होने के कारण यह योग आपके लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा. लंबे समय से चल रहे कर्मफल अब सकारात्मक रूप लेने लगेंगे. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. बिजनेस में स्थिर प्रगति होगी. किसी पुराने निवेश से भी लाभ मिल सकता है. परिवार के माहौल में शांति और सामंजस्य बढ़ेगा. स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा. निर्णय क्षमता पहले से अधिक मजबूत होगी.
कुंभ राशि
कुंभ राशि जातकों के लिए यह त्रिदशांक योग उन्नति की नई राहें खोल सकता है. शनि की कृपा से कठिन परिस्थितियों में भी सफलता मिलने की संभावना है. विदेश से जुड़े कार्य, आईटी, शोध, शिक्षा और तकनीकी क्षेत्रों में बड़ी प्रगति होगी. सामाजिक दायरा बढ़ेगा और महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित होंगे. धन लाभ के अवसर मिलेंगे. अटका हुआ पैसा वापस आने के योग बनेंगे. मानसिक रूप से भी आप अधिक शांत और केंद्रित महसूस करेंगे.
ये भी पढ़ें: Angarak Chaturthi 2025 Date: अंगारक चतुर्थी क्या है, दिसंबर में कब है यह शुभ दिन? जानें सही तारीख और महत्व
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
12 hrs agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
1 day agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: 26 सितंबर से सिंह राशि को कारोबार में होगा लाभ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines