Surya-Rahu Yuti: मीन राशि में होने जा रही है राहु-सूर्य की युति, कल से इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

Surya-Rahu Yuti 2024: कल यानी 14 मार्च 2024 को सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य देव के मीन राशि में प्रवेश करते ही राहु के साथ युति बना लेंगे। बता दें कि यह युति लगभग 18 साल बाद बन रही है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि राहु और सूर्य की युति किन-किन राशियों के लिए शुभ नहीं रहेगा।

Surya-Rahu Yuti
विज्ञापन

Surya-Rahu Yuti 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 14 मार्च 2024 को सूर्य अपनी राशि बदलने वाले हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य देव कुंभ राशि से निकलकर देवगुरु बृहस्पति की राशि में मीन में प्रवेश करेंगे। यह योग फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पचंमी तिथि दिन गुरुवार यानी कल 2 बजकर 37 मिनट के बाद होगा। सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से खरमास भी लग जाएगा। बता दें कि सूर्य देव मीन राशि में 13 अप्रैल 2024 दिन शनिवार तक रहेंगे।

ज्योतिषियों का मानना है कि मीन राशि में सूर्य और राहु की युति तकरीबन 18 साल बाद हो रही है। राहु और सूर्य की युति से कुछ राशियों को लाभ मिलेगा तो कुछ राशियों को हानि हो सकती है। ऐसे में जानेंगे कि कल से किन-किन राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि वाले लोगों के लिए सूर्य और राहु की युति कुछ हद तक ठीक रहेगा। अध्ययन-अध्यापन के क्षेत्र में मन नहीं लगेगा। किसी भी कार्य को करने में आलस आ सकता है। लेकिन अपनी बौद्धिक क्षमता के आधार पर सभी कार्य प्रगति पर ला सकते हैं। पैतृक संपत्ति से धन का हानि हो सकता है, जिससे तनाव की स्थिति बन सकती है।

वृश्चिक राशि

ज्योतिषियों के अनुसार, वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए सूर्य और राहु की युति आर्थिक गतिविधियों में परिवर्तन ला सकती है। अचानक धन की हानि हो सकती है। साथ ही कीमती चीज भूल सकती है। इसलिए वृश्चिक राशि वाले लोग सतर्क रहें। आंतरिक रोग से तनाव की स्थिति बनी रहेगी। पिता के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा।

धनु राशि

सूर्य और राहु की युति से धनु राशि के जातकों के लिए थोड़ा ठीक रहेगा। जो लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं उनको राहत मिल सकती है। लेकिन वाहन और घर को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। मन परेशान रहेगा। हालांकि कार्यक्षेत्र में विस्तार होने के आसार है। इसलिए ज्यादा परेशान न हो। जो लोग नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उन्हें कुछ टाइम और मेहनत करनी पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ