---विज्ञापन---

Surya Guru Yog: इन 3 राशियों की किस्मत का ताला खोलेंगे सूर्य-गुरु! 12 फरवरी तक बना रहेगा नवम पंचम राजयोग

Surya Guru Yog 2025: वर्तमान में सूर्य ग्रह, मकर राशि में विराजमान हैं और गुरु के साथ नवम पंचम राजयोग का निर्माण कर रखा है, जो 3 राशियों के लिए फायदेमंद रहने वाला है। आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं?

---विज्ञापन---

Surya Guru Yog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होने से व्यक्ति के चेहरे पर एक अलग चमक रहती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ा रहता है। आत्मविश्वास बढ़ा रहता है और कारोबार में तरक्की होती है। वर्तमान में सूर्य ग्रह, मकर राशि में विराजमान हैं और गुरु ग्रह के साथ नवम पंचम राजयोग का निर्माण कर रखा है। सूर्य और गुरु दोनों ग्रह, एक-दूसरे से नौवें और पांचवे भाव में हैं। दोनों ग्रहों से अद्भुत संयोग बनने के कारण 12 राशियों पर विभिन्न तरह से प्रभाव पड़ रहा है। आइए जानते कि सूर्य-गुरु के नवम पंचम राजयोग से किन 3 राशियों की किस्मत चमकने वाली है?

वृषभ राशि

12 फरवरी तक कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। नौकरी में तरक्की के लिए अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रह सकता है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। मन पहले से खुश रहेगा। निवेश सूर्य और गुरु का अद्भुत संयोग जीवन में सकारात्मक बदलावों के साथ रहेगा।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सामाजिक मान और सम्मान में तरक्की हो सकती है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। गुरु और सूर्य दोनों के कृपा आप पर रहेगी। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जो आगे सफलता दिला सकती हैं। आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। धन वृद्धि के योग बनेंगे। निवेश करने का विचार आ सकता है जो फायदेमंद भी रहेगा। फैसला लेने में समझदारी रखें। बिना सोचे समझे कुछ न करें।

ये भी पढ़ें- Grah Gochar: शुक्र, सूर्य और शनि की युति से 3 राशियों की बल्ले-बल्ले!

---विज्ञापन---

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए सूर्य गोचर फलदायी रहेगा। सफलता पाने के कई अवसर मिलेंगे। सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। धन वृद्धि के नए योग बनेंगे। रिश्तों में सुधार होगा और नए रिश्ते जुड़ेंगे। पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Jan 16, 2025 01:13 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola