Surya Grahan 2026: शनि की राशि में सूर्य ग्रहण के साथ बन रहा दुर्लभ योग, इन 3 राशियों को हो सकता है धनलाभ

Surya Grahan 2026: सूर्य का गोचर मकर राशि से कुंभ राशि में होने वाला है. कुंभ राशि में गोचर करने के बाद सूर्य ग्रहण लगेगा. कुंभ राशि शनि के स्वामित्व की राशि है. ऐसे में कुंभ राशि में सूर्य ग्रहण लगेगा और इसके साथ ही ग्रह स्थिति से दुर्लभ योग बनेगा.

SURYA GHRAN.jpg

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रह इस समय मकर राशि में विराजमान हैं. सूर्य 13 फरवरी को कुंभ राशि में गोचर करेंगे और इसके बाद कुंभ राशि में 17 फरवरी को सूर्य ग्रहण लगेगा. शनि की राशि में ग्रहण लगने के साथ ही ग्रह स्थिति से खास संयोग बन रहा है. दरअसल, कुंभ राशि में कई ग्रहों के विराजमान होने से दुर्लभ पंचग्रही योग का निर्माण होगा. कुंभ राशि में सूर्य ग्रहण लगने और पंचग्रही योग बनने से 3 राशियों के जातकों को लाभ मिलेगा. बता दें कि, कुंभ राशि में सूर्य के साथ मंगल, बुध, शुक्र और चंद्रमा ग्रह मिलकर यह पंचग्रही योग बनाएंगे.

मिथुन राशि को मिलेगा लाभ

मिथुन राशि के जातकों के लिए पंचग्रही योग बेहद लाभकारी होगा. करियर में तगड़ी ग्रोथ मिल सकती है. करियर में तरक्की होने से आर्थिक लाभ होगा. सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा. आमदनी के नए स्रोत बनेंगे. फिजनेस से जुड़े लोगों को लाभ होगा.

विज्ञापन

तुला राशि की होगी तरक्की

सूर्य ग्रहण के दिन कुंभ राशि में पंचग्रही योग बनेगा इससे आपको आर्थिक उन्नति मिलेगी. आपको फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है. तुला राशि वालों को कर्ज से मुक्ति मिल सकती है. कोई नया कारोबार शुरू करने के लिए समय अच्छा है. कारोबार में किसी बड़ी डील के होने से आपको तगड़ा धनलाभ होगा.

धनु वालों को होगा धनलाभ

पंचग्रही योग के बनने से धनु राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा. आप घर और वाहन खरीद सकते हैं. धनुल राशि के लोगों को नया काम शुरू करने से लाभ होगा. आपके खर्च कम होंगे और सेहत अच्छी रहेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ