Surya Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। इसी वजह से उन्हें ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य को आत्मा, मान-सम्मान, ऊर्जा और पिता आदि का कारक ग्रह माना जाता है, जो 29 से 30 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। जब भी सूर्य का गोचर होता है, तो उसका सीधा प्रभाव 12 राशियों के इन सभी पहलुओं पर पड़ता है।
वैदिक पंचांग के मुताबिक, आज से 41 दिन बाद 14 जनवरी 2025 को सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे। मंगलवार को सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर सूर्य की चाल बदलने से 12 राशियों के जीवन में परिवर्तन आने की संभावना है। आज हम आपको पंचांग की मदद से उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जातकों के लिए ग्रहों के राजा का गोचर शुभ रहेगा।
सूर्य गोचर का राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव
वृषभ राशि
मकर की राशि में सूर्य का गोचर करना वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। शादीशुदा जातकों के जीवन में प्रेम बढ़ेगा और पार्टनर संग रिश्ता मजबूत होगा। वहीं जिन लोगों की अभी तक शादी नहीं हुई है, आने वाले 41 दिनों के दौरान उनका रिश्ता तय हो सकता है। पेट से जुड़ी कोई समस्या यदि छात्रों को हो रही है, तो उससे जल्द छुटकारा मिलेगा। मकान खरीदने का सपना अगले साल तक कारोबारियों का सच हो सकता है। मीडिया और सिनेमा से जुड़े लोगों का समाज में नाम होगा।
ये भी पढ़ें- Chandra Nakshatra Gochar: चंद्र गोचर से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों की कमी से मिलेगा छुटकारा!
कर्क राशि
आज से आने वाले 41 दिन तक कर्क राशि के ऊपर सूर्य देव मेहरबान रहेंगे। लंबे समय से जो काम पूरे नहीं हो रहे थे, जल्द वो पूर्ण हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के पैसे यदि कोई दोस्त दे नहीं रहा है, तो जल्द उन्हें वो धन वापस मिल सकता है। कारोबारियों के काम का विस्तार होगा, जिससे मुनाफा भी बढ़ेगा। उम्रदराज जातकों की सेहत सही रहेगी। जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलेगा और मानसिक शांति मिलेगी। यदि आपको पिछले कुछ दिनों से त्वचा से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर रही है, तो जल्द आपको उससे छुटकारा मिल सकता है।
मीन राशि
सूर्य गोचर का शुभ प्रभाव मीन राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। बिगड़े या अटके काम एकदम से पूरे हो सकते हैं। छात्रों की रचनात्मक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए सफलता के नए रास्ते खुलेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार व कारोबार को आगे बढ़ाने के नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे जल्द मोटा मुनाफा होने की संभावना है। सोशल मीडिया के जरिए अविवाहित जातकों की किसी खास इंसान से दोस्ती हो सकती है। उम्मीद है कि भविष्य में आपकी इनसे ही शादी हो।
ये भी पढ़ें- Monthly Horoscope 2024: निवेश के लिहाज से 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर माह? जानें मासिक राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 hr agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
23 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
2 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines