Surya Gochar 2024: 27 दिन तक इन 3 राशियों पर कहर बरपाएंगे सूर्य, छोटी-सी गलती से होगा बड़ा नुकसान!

Surya Gochar 2024: आज से 27 दिन बाद सूर्य देव धनु राशि में गोचर करेंगे, जिसके कारण 12 राशियों के जीवन में परिवर्तन होने की संभावना है। चलिए जानते हैं दिसंबर माह में कब और किस समय सूर्य का गोचर होगा, जिसका कुछ राशियों के जातकों के ऊपर अशुभ प्रभाव पड़ेगा।

Surya Gochar 2024
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिसंबर 2024 को देर रात 10 बजकर 19 मिनट पर सूर्य वृश्चिक राशि में से निकलकर धनु में गोचर करेंगे। इस बार धनु राशि में सूर्य के प्रवेश करने से तीन राशियों के जातकों को हानि होने की संभावना है। चलिए जानते हैं उन 3 राशियों के बारे में, जिनके जातकों को आज से आने वाले 27 दिनों तक सूर्य के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।

सूर्य गोचर का राशियों पर प्रभाव

वृषभ राशि

आज से आने वाले 27 दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए कुछ खास अच्छे नहीं रहेंगे। कर्ज के पैसे वापस न करने के कारण दुकानदारों को तनाव रहेगा। ज्यादा चिंता करने की वजह से सेहत भी खराब हो सकती है। जो लोग जॉब कर रहे हैं, उन्हें धन हानि होने की संभावना है। किसी भी जगह निवेश करना बिजनेसमैन के लिए 16 दिसंबर 2024 तक सही नहीं रहेगा। छात्रों की माता जी से लड़ाई हो सकती है, जिसके कारण पिता जी की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

सिंह राशि

आने वाले 27 दिनों तक सिंह राशि के ऊपर सूर्य देव कहर बरपाएंगे। काम के प्रति छोटी-सी लापरवाही के कारण नौकरीपेशा जातकों को बॉस की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। जिन लोगों की खुद की दुकान है, उन्हें पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा। कारोबारियों की नई डील पूरी नहीं हो पाएगी, जिसके कारण कारोबार में बड़ा घाटा होने की संभावना है। उम्रदराज जातकों को मौसमी बीमारियों के कारण तनाव रहेगा।

वृश्चिक राशि

आत्मा के कारक ग्रह का गोचर करना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। शादीशुदा जातकों की साथी से अनबन हो सकती है, जिसके कारण मूड कुछ दिनों तक खराब रहेगा। आय के स्रोत में कमी आने से नौकरीपेशा जातकों की आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। इसके अलावा कलीग से अनबन होने की भी संभावना है। मैरिड लाइफ में परेशानियां बनी रहेंगी। पिता जी से झगड़ा भी हो सकता है, जिसके कारण घर में आने वाले कुछ दिनों तक तनाव का माहौल बना रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ