हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Surya Gochar 2024: विशाखा नक्षत्र में सूर्य गोचर से बदलेगी 3 राशियों की किस्मत, मिलेगा धन और सुख का वरदान!

Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, स्वाति से विशाखा नक्षत्र में सूर्यदेव का नक्षत्र परिवर्तन अनेक राशियों के लिए लाभकारी होता है। बुधवार 6 नवंबर, 2024 को सूर्य के विशाखा नक्षत्र में गोचर करने से 3 राशियों के जातकों की आर्थिक स्थिति, करियर, पारिवारिक जीवन आदि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के सबसे प्रमुख ग्रह सूर्य के न केवल राशि परिवर्तन से बल्कि नक्षत्र परिवर्तन का भी देश-दुनिया, मौसम और राशियों पर व्यापक और गहरा असर होता है। वैदिक ज्योतिष के गणितीय गणना के अनुसार, सूर्य ग्रह जो अभी स्वाति नक्षत्र में विराजमान हैं, बुधवार 6 नवंबर, 2024 की सुबह 8 बजकर 56 मिनट पर विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सूर्यदेव का यह नक्षत्र परिवर्तन और विशाखा नक्षत्र यह गोचर अनेक राशियों के जातकों के जीवन में ढेरों खुशियां और समृद्धि लाएगा। आइए जानते हैं, विशाखा नक्षत्र की प्रमख विशेषताएं क्या हैं, विशाखा नक्षत्र में सूर्य गोचर का सामान्य प्रभाव क्या होता है और किन 3 लकी राशियों के लिए सूर्यदेव का यह नक्षत्र गोचर धन और सुख का वरदान लेकर आएगा?

विशाखा नक्षत्र की विशेषताएं

वैदिक ज्योतिष के ग्रंथों के मुताबिक, विशाखा नक्षत्र के तीन भाग तुला राशि में आते हैं और अंतिम चतुर्थांश वृश्चिक राशि में आता है। इस नक्षत्र का स्वामी ग्रह बृहस्पति है, धन और ज्ञान के नियंत्रक और दाता ग्रह हैं। इसलिए इस नक्षत्र पर एक साथ गुरु बृहस्पति, शुक्र और मंगल ग्रह का प्रभाव रहता है। इस नक्षत्र के दो देवता हैं, इंद्रदेव और अग्निदेव। इन सभी ग्रहों और देवताओं के प्रभाव से इस जन्मे लोग अच्छी विद्या प्राप्त करते हैं। इनमें महत्वाकांक्षा और बुद्धिमत्ता के साथ लचीलापन भी होता है। इस नक्षत्र से प्रभावित व्यक्ति दूसरों को प्रेरित करने और उनका नेतृत्व करने में आनंद आता है।

विशाखा नक्षत्र में सूर्य गोचर का सामान्य प्रभाव

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, विशाखा नक्षत्र में सूर्य गोचर की अवधि आमतौर पर एक सक्रिय और ऊर्जावान अवधि होती है। जातक पर काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। सूर्य का इस नक्षत्र में गोचर जातकों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ा देता है। रचनात्मक क्षमताओं में वृद्धि होती है। थोड़े मेहनत से भी करियर और व्यापार में सफलता मिल जाती है, बंपर धन लाभ होता है। साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

विशाखा नक्षत्र में सूर्य गोचर का राशियों पर असर

मेष राशि

मेष राशि के जातक पहले से ही आत्मविश्वासी होते हैं। विशाखा नक्षत्र में सूर्य गोचर के दौरान आप और अधिक आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है। नए रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। स्टूडेंट जातकों के लिए यह समय अध्ययन के लिए अनुकूल है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपके अच्छे कामों से समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यक्तिगत जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। परिवार और दोस्तों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों ही अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर बेहद शुभ फलदायी साबित होने वाला है। इस गोचर काल में आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन हो सकता सकता है। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि होगी। नए व्यावसायिक अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत होने के प्रबल योग बन रहे हैं। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। इस धन से जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। यह समय निवेश करने के लिए अनुकूल है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य का विशाक्षा नक्षत्र में गोचर बेहद फलदायी साबित हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप हर कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों के वेतन में वृद्धि हो सकती है। व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा और नए व्यावसायिक अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। बंपर धन लाभ होने से लाइफस्टाइल में सकारात्मक बदलाव आएंगे। परिवार और प्रियजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। अविवाहित लोगों को अच्छा लाइफ पार्टनर मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए यह समय अध्ययन के लिए अनुकूल रहेगा। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे व्यक्ति जान लेते हैं लोगों के मन की बात, पैसा कमाने में भी रहते हैं आगे!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola