Surya Budh Yog: दिसंबर में इन 4 राशियों की रहेगी चांदी, सूर्य-बुध के दुर्लभ 'अष्टादश योग' से बरसेगा धन

Surya Budh Yog: 30 नवंबर की रात सूर्य और बुध के दुर्लभ अष्टादश योग से दिसंबर में चार राशियों पर खास कृपा बरसेगी. यह योग धन, करियर और प्रतिष्ठा में उल्लेखनीय वृद्धि का संकेत दे रहा है. आइए जानते हैं, ये 4 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनकी किस्मत चमकने वाली है?

surya-budh-yog-2025-rashifal
विज्ञापन

Surya Budh Yog: अपने गोचर के दौरान ग्रह एक-दूसरे के साथ कई प्रकार के योग, संयोग, युति और दृष्टि संबंध बनाते हैं. इनमें से कुछ अच्छे और कुछ नेगेटिव फल देने वाली होते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 30 नवंबर, 2025 की रात में वैदिक ज्योतिष के दो महत्वपूर्ण ग्रह एक दुर्लभ लेकिन बेहद शुभ योग का निर्माण कर रहे हैं. ये दोनों ग्रह हैं: सूर्य और बुध. ये दोनों ग्रह 30 नवंबर की रात में 11 बजकर 45 मिनट पर एक-दूसरे से 18° की कोणीय स्थिति में रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र में इस कोणीय स्थति को ‘अष्टादश योग’ कहते हैं. अंग्रेजी में विजिंटाइल ऐस्पेक्ट (Vigintile Aspect) कहते हैं.

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य बताते हैं कि 18 संख्या हिन्दू धर्म में काफी महत्व रखती है. इसका योग 9 होता है, अधिकतम का द्योतक है. सूर्य-बुध का अष्टादश योग 4 राशियों के लिए बेहद फलदायी सिद्ध होने के योग दर्शा रहा है. इनके जातकों कामकाज, करियर, कारोबार आदि काफी लाभ होगा. धन के साथ सम्मान और प्रतिष्ठा मिलने के भी योग हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

अष्टादश योग मेष राशि के लिए करियर में मजबूत उछाल लेकर आएगा. काम में नया जोश आएगा. पुराने अटके निर्णय तेज़ी से पूरे होंगे. आर्थिक मोर्चे पर राहत मिलेगी. अचानक धनलाभ के अवसर बनेंगे. अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे. आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यापार में निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा. नई साझेदारियों के संकेत भी मिल सकते हैं. परिवार में सहयोग बढ़ेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए यह योग बेहद अनुकूल साबित होगा. बुध के प्रभाव से बुद्धिमत्ता तेज़ होगी. निर्णय क्षमता मजबूत बनेगी. नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे. व्यापार में नयी डील और कॉन्ट्रैक्ट मिलने के योग मजबूत हैं. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. रुका हुआ धन मिलने की भी संभावना है. पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत स्पष्ट दिखेंगे.

विज्ञापन

सिंह राशि

सूर्य की कृपा सिंह वालों के लिए भाग्य का दरवाज़ा खोलने के योग बना रही है. करियर में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है. नए प्रोजेक्ट शुरू होंगे. आपके नेतृत्व की प्रशंसा होगी. आर्थिक रूप से यह समय बेहद शुभ रहेगा. आय में स्थिर वृद्धि होगी. परिवार में सम्मान बढ़ेगा. सामाजिक दायरे में आपकी छवि मजबूत होगी. कारोबार विस्तार के लिए यह समय बहुत लाभदायक साबित होगा.

कन्या राशि

कन्या राशि पर बुध का विशेष आशीर्वाद रहेगा. कामकाज में तेजी आएगी और योजनाएं सफल होंगी. आर्थिक मामलों में शुभ समाचार मिलेंगे और खर्चों पर नियंत्रण रहेगा. व्यापारियों के लिए यह समय अत्यंत लाभदायक है. नई योजनाओं से फायदा मिलेगा. करियर में तरक्की के योग बनेंगे. सीनियर लोगों का सहयोग मिलेगा. किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ