Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण और डबल नवपंचम योग का खतरनाक संयोग, वृषभ सहित 5 राशियों पर मंडरा रहे संकट के बादल

Surya grahan 2026: साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है, जिस दिन डबल नवपंचम योग यानी दो बार नवपंचम योग भी बनेगा. चलिए जानें सूर्य ग्रहण के दिन कब-कब नवपंचम योग बनेगा और उसका नकारात्मक प्रभाव किन 5 राशियों के जीवन पर पड़ेगा.

Surya Grahan 2026
1 / 6

नवपंचम योग का शास्त्रों में खास महत्व है, जिसका किसी खास दिन पर बनना महत्वपूर्ण होता है. इस साल 12 अगस्त को साल 2026 का दूसरा व आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है, जिस दिन सुबह 9 बजकर 7 मिनट पर ग्रह बुध और वरुण पहली बार नवपंचम योग बनाएंगे. इसके बाद सुबह 9 बजकर 13 मिनट पर शुक्र और अरुण ग्रह नवपंचम योग बनाएंगे. जहां कुछ लोगों के लिए ये संयोग अच्छा रहेगा, वहीं कई जातकों को परेशानी भी होगी. आइए जानें किन 5 राशियों के लिए 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण और डबल नवपंचम योग का खतरनाक संयोग बनना शुभ नहीं रहेगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि (Taurus)-

वृषभ राशि (Taurus)-2 / 6

सही समय पर कारोबारी फैसला न लेने से आत्मविश्वास में कमी आएगी. साथ ही पिता की नाराजगी का सामना आप कई दिनों तक करेंगे. किसी धार्मिक समारोह के दौरान आपको चोट भी लग सकती है, इसलिए सावधान रहें.

विज्ञापन

मिथुन राशि (Gemini)-

मिथुन राशि (Gemini)-3 / 6

आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी, जिसके कारण सही समय पर आप अपने लिए बड़ा फैसला नहीं ले पाएंगे. ऐसे में न सिर्फ मानसिक तनाव रहेगा, बल्कि शारीरिक कष्ट का भी आप सामना करेंगे. इसके अलावा बेवजह की चीजों पर खर्चा भी अधिक होगा.

सिंह राशि (Leo)-

सिंह राशि (Leo)-4 / 6

जो लोग प्यार में हैं, उनका दिल टूट सकता है. इस दौरान मानसिक स्थिति आपकी ठीक नहीं रहेगी. साथ ही तलवों में दर्द की समस्या रहने वाली है. आर्थिक स्थिति की बात करें तो खर्चों के अधिक होने से वो कमजोर रहेगी. ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2026: 29 जुलाई से सूर्य के नक्षत्र में राज करेंगे शुक्र, मेष समेत 5 राशियों का चमकेगा भाग्य

विज्ञापन

कन्या राशि (Virgo)-

कन्या राशि (Virgo)-5 / 6

बेवजह माता से झगड़ा हो सकता है. साथ ही लव लाइफ में समस्याएं बहुत ज्यादा उत्पन्न होंगी. इसके अलावा कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान नहीं मिलेगा, बल्कि आपकी बातों को इग्नोर किया जाएगा. साथ ही धन की कमी इस दौरान रहने वाली है. ये भी पढ़ें- Kendra Yog 2026: 26 जून के बाद का समय वृषभ समेत 5 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल, सूर्य-वरुण बनाएंगे केन्द्र योग

धनु राशि (Sagittarius)-

धनु राशि (Sagittarius)-6 / 6

बिना सोचे-समझे किए गए कार्य आपके बने-बनाए काम को बिगाड़ सकते हैं. साथ ही पैरों में दर्द की समस्या रहेगी. यदि आपने किसी जगह पर बड़ा निवेश किया हुआ है तो वहां से सकारात्मक रिटर्न मिलने की संभावना नहीं है. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन