Shukra Shani Shubh Yog: दिसंबर महीने में भरी रहेगी इन 3 राशियों की जेब, शुक्र-शनि बना रहे हैं शुभ त्रिदशांक योग

Shukra Shani Shubh Yog: 6 दिसंबर, 2025 से शुक्र और शनि के बीच एक शुभ योग बन रहा है, जिसे ‘त्रिदशांक योग’ कहा जाता है. यह शुक्र और शनि का एक दुर्लभ और शुभ कोणीय योग है. आइए जानते हैं कि इस योग का कौन-कौन सी 3 राशियों पर सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है?

rashifal-predictions
विज्ञापन

Shukra Shani Shubh Yog: द्रिक पंचांग के अनुसार, शनिवार 6 दिसंबर, 2025 की शाम में 07:30 PM बजे से शुक्र और शनि एक बेहद शक्तिशाली, दुर्लभ और शुभ योग बना रहे हैं. यह एक कोणीय योग है, जिसे त्रिदशांक योग’ कहते हैं. यह योग तब बनता है, जब किसी दो ग्रह ग्रहों के बीच 108° डिग्री का कोण बनता है. वेस्टर्न एस्ट्रोलॉजी में इस योग को ट्रिडेसाइल एस्पेक्ट (Tridecile Aspect) कहा गया है.

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, शुक्र-शनि का यह त्रिदशांक योग मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देता है. यही कारण है कि व्यक्ति के प्रयास जल्दी सफल होते हैं और धन-संपत्ति में वृद्धि होती है. यूं तो इस योग का सही राशियों पर व्यापक असर होगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए यह अति-लाभकारी समय हो सकता है. इन्हें धन लाभ के साथ हर काम में सफलता मिल सकती है? आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

वृषभ राशि

इस योग के दौरान वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. विशेष रूप से यदि कोई निवेश या वित्तीय निर्णय करने वाले हों — वो लाभप्रद साबित हो सकते हैं. साथ ही कार्यक्षेत्र में स्थिरता और आर्थिक मजबूती का अनुभव हो सकता है. व्यापारियों के लिए नए अवसर खुल सकते हैं और पुराने लेन‑देन में लाभ मिलेगा. परिवार में सुख‑शांति का माहौल बना रहेगा. स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतें लेकिन सामान्य तौर पर ऊर्जा का स्तर उच्च रहेगा.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए इस समय मानसिक स्पष्टता और निर्णय‑शक्ति में वृद्धि देखी जा सकती है. जो लोग पढ़ाई, लेखन, या रचनात्मक कार्य कर रहे हैं, उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. इसके अलावा यदि यात्रा या स्थान‑परिवर्तन की योजना है तो वो भी लाभकारी साबित हो सकती है. संबंधों में आपसी समझ बढ़ेगी और पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं. निवेश के नए अवसर सामने आएंगे. यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने और नए कौशल सीखने के लिए भी अनुकूल रहेगा.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह योग करियर, प्रतिष्ठा या सामाजिक मान‑सम्मान में वृद्धि का संकेत दे सकता है. लंबे समय से जो मेहनत कर रहे थे, उसका फल मिल सकता है. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, या पुराना प्रयास सफलता की ओर बढ़ सकता है. व्यावसायिक साझेदारी और टीम वर्क में सफलता मिल सकती है. स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति ध्यान देना फायदेमंद रहेगा. इस समय यात्रा और नए प्रोजेक्ट शुरू करना विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ