---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shukra Rahu Yuti 2024: अप्रैल तक 3 राशि के लोग होंगे मालामाल, दैत्य गुरु शुक्र और राहु मिलकर मचाएंगे धमाल

Shukra Rahu Yuti 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय मीन राशि में राहु ग्रह मौजूद हैं, लेकिन मार्च के अंत तक शुक्र ग्रह भी मीन राशि में गोचर कर जाएंगे। मीन राशि में शुक्र ग्रह के गोचर करने से राहु और शुक्र की युति बनेगी। माना जाता है कि जब भी शुक्र और राहु एक साथ युति करते हैं तो सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ता है। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

Shukra Rahu Yuti 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र अनुसार, इस माह के अंत तक शुक्र देव मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बता दें कि मीन राशि में पहले से ही छाया ग्रह राहु विराजमान हैं। मीन राशि में शुक्र देव के प्रवेश करने से राहु और शुक्र की युति बनेगी। राहु-शुक्र की युति कुछ राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्धि हो सकता है। लेकिन कुछ राशि पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है। बता दें कि मीन राशि में राहु और शुक्र की युति 24 अप्रैल तक रहने वाली है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि राहु और शुक्र की युति से किन-किन राशि के लोगों के लाभ होने वाला है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। वृषभ राशि वाले लोगों पर शुक्र देव की कृपा बनी रहेगी। जिससे समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोई भी फैसला लेने से पहले एक बार जरूर सोच-विचार करें। किसी बड़े से सलाह भी ले सकते हैं। अप्रैल के अंत तक आप कोई बड़ा इनंवेस्टमेंट कर सकते हैं। जिससे आपको अधिक लाभ होगा।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

शुक्र और राहु का मिलन कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद रहेगा। जो लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। जो लोग कारोबार कर रहे हैं उनको अच्छी डील हाथ लग सकती है। लेकिन लव लाइफ में थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। करियर में ग्रोथ होगा।

तुला राशि

ज्योतिषियों के अनुसार, मीन राशि में शुक्र और राहु की युति तुला राशि वाले लोगों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। अप्रैल माह की शुरुआत में ही तुला राशि वाले लोगों को लाभ मिल सकता है। साथ ही जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनको अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही पूरे परिवार के साथ कहीं धार्मिक स्थान पर घूमने का प्लान बन सकता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें-  आज रात से 3 राशि के लोग बनेंगे “करोड़पति”, सूर्य देव दिलाएंगे जमकर धनलाभ

यह भी पढ़ें- अगले एक महीने तक 3 राशियां रहेंगी खुशहाल, मीन राशि में पहुंचे सूर्य देव

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Mar 17, 2024 03:26 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola