हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दैत्यगुरु बढ़ाएंगे इन 3 राशि के लोगों की टेंशन, नक्षत्र परिवर्तन कर देगी जेब खाली!

Shukra Nakshatra Gochar 2024: 22 अगस्त से शुक्र ग्रह का उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर होना कई राशियों के लिए शुभ है, लेकिन कुछ राशियों के जातकों लिए यह जीवन में चुनौतियों की दीवार खड़ी कर सकता है। आइए जानते हैं कि किन 3 राशियों को यह गोचर अनलकी साबित हो सकता है?

विज्ञापन

Shukra Nakshatra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों और नक्षत्रों का खास संबंध है। इसलिए ग्रहों के नक्षत्र परिवर्तन से सभी राशियों पर अच्छा और बुरा दोनों प्रभाव होने की संभावना होती है। गुरुवार 22 अगस्त से दैत्यों के गुरु कहे गए शुक्र ग्रह उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से धन, ऐश्वर्य, वैभव, सौंदर्य, कला, सुख-सुविधा, भोग-विलास, कामसुख, प्रेम आदि पहलुओं पर असर पड़ता है। एक बेहद शुभ ग्रह और वैभव के दाता होने के बावजूद शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन 3 राशि के जातकों के लिए बेहद नकारात्मक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या-क्या नेगेटिव असर होने की आशंका है?

शुक्र नक्षत्र परिवर्तन का नकारात्मक असर

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकता है। धन के कमी से आपके रातों की नींद उड़ सकती है। इस दौरान आप चिड़चिड़े हो सकते हैं और जल्दी आवेश में आ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ मतभेद हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति के विवाद में झगड़ा बढ़ने से आप पर केस हो सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ने से इलाज पर हुए खर्च से आपका धन संकट बढ़ सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को भी इस गोचर के दौरान अनेक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आपका मन अशांत रहेगा। आप चिंताओं में घिरे रह सकते हैं। ऑफिस में चुनौतियां बढ़ सकती हैं। कलीग के साथ मतभेद हो सकते हैं। अनावश्यक खर्चों से बचना जरूरी है, नहीं तो आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव को आप झेल नहीं पाएंगे। पारिवारिक मुद्दों पर विवाद बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में खटास आने की आशंका है।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को इस गोचर के दौरान बेहद सावधान रहने की जरूरत है। आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी। आपका मन उदास रहेगा। ऑफिस में काम का अत्यधिक दबाव हो सकता है। धन संबंधी कठिनाइयां आ सकती हैं। नींद न आने की समस्या भी हो सकती है। आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं। लव लाइफ में ब्रेकअप होने की आशंका है।

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे लोग होते हैं बेहद दिलेर, बात-बात पर टोकना नहीं होता है पसंद

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Janmashtami 2024: भगवान कृष्ण को पंजीरी-माखन समेत लगाएं इन 5 चीजों का भोग, पूरी होंगी सारी मनोकामनाएं

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola