Shukra Gochar 2025: 97 दिन तक इन 3 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा! शुक्र देव करेंगे राशि परिवर्तन

Shukra Gochar 2025: आज से 97 दिन बाद शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे, जिसके कारण कुछ लोगों को मोटा मुनाफा होगा। चलिए जानते हैं मई माह में किस समय शुक्र गोचर होगा और उससे पहले कौन-सी तीन राशियां मालामाल हो सकती हैं।

Shukra Gochar 2025

इन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा शुक्र गोचर!

Shukra Gochar 2025: शुक्र ग्रह, जिसे धन, प्रेम, लग्जरी लाइफ, भौतिक सुख और कामवासना का दाता माना जाता है, उसका ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है। जिन लोगों के ऊपर शुक्र देव मेहबान होते हैं, उन्हें पैसों की कमी, खराब सेहत, लव लाइफ में टेंशन और करियर आदि से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके अलावा व्यक्ति के रिश्ते जीवनसाथी, दोस्त, पड़ोसी और घरवालों संग अच्छे रहते हैं।

विज्ञापन

वैदिक पंचांग के अनुसार, आज से 97 दिन बाद 31 मई 2025 को सुबह 11 बजकर 42 मिनट पर शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इस बार शुक्र देव मेष राशि में गोचर करेंगे, जिसका स्वामी मंगल ग्रह है। मंगल को उग्र ग्रह माना जाता है, जो भाई, साहस, पराक्रम, ऊर्जा और रक्त आदि का नियंत्रण करता है। आज हम आपको पंचांग की मदद से उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके लिए 97 दिन बाद शुक्र का गोचर करना शुभ रहेगा।

विज्ञापन

मेष राशि

शुक्र गोचर से मेष राशि के जातकों को खास फायदा होने की संभावना है। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे जिसके कारण काम का विस्तार होगा। पारिवारिक समस्याओं का निदान होगा और घर में खुशियां बढ़ेंगी। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति 97 दिन तक मजबूत रहेगी। पैसों की कमी का सामान आने वाले दिनों में नहीं करना पड़ेगा। जिन लोगों की आयु 50 से 80 के बीच है उनको कोई गंभीर समस्या होने की संभावना 31 मई 2025 तक नहीं है।

विज्ञापन

तुला राशि

मेष के अलावा तुला राशि के जातकों के ऊपर भी शुक्र गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और छात्र वर्ग साहसी बनेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। एग्जाम में अच्छे नंबर आएंगे। बिजनेस पार्टनर के सहयोग से नई डील मिलेगी और मुनाफा बढ़ेगा। पिछले साल जिन लोगों ने अपने किसी दोस्त से पैसे उधार लिए थे वो समय पर धन चुका पाएंगे। इससे उन्हें मानसिक शांति का अहसास होगा।

मकर राशि

शुक्र देव की कृपा से आने वाले 97 दिन तक मकर राशि के जातकों के जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। दुकानदारों को मां लक्ष्मी की कृपा से पैसों की कमी से छुटकारा मिलेगा। जो लोग मीडिया, कला या हेल्थ सेक्टर से जुड़े हैं उनके काम को पहचान मिलेगी और समाज में नाम होगा। सेहत आने वाले दिनों में उत्तम रहेगी। कोई गंभीर बीमारी के होने की संभावना नहीं है। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। कहीं घूमने जाने का प्लान युवा वर्ग आने वाले दिनों में बना सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ