Vrishabha Rashifal 2025

Video: शनि-गुरु गोचर का इस राशि के संबंधों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव, पक्का हो सकता है रिश्ता!

Vrishabha Rashifal: साल 2025 में शनि और गुरु गोचर का शुभ प्रभाव वृषभ राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा, जिसके कारण उन्हें खास फायदा होने की संभावना है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से वृषभ राशि के वार्षिक राशिफल के बारे में जानते हैं।

Vrishabha Rashifal 2025: प्रत्येक ग्रह का शास्त्रों में खास महत्व है, जो तय समय में राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। गोचर के अलावा कुछ ग्रह वक्री और मार्गी चाल भी चलते हैं। राशियों के जीवन पर जितना गहरा प्रभाव वक्री और मार्गी चाल का पड़ता है, उतना ही असर राशि और नक्षत्र गोचर का भी लोगों की जिंदगी पर देखने को मिलता है।

विज्ञापन

वैदिक पंचांग के अनुसार, शनि और गुरु गोचर का शुभ प्रभाव वृषभ राशि के जातकों के ऊपर साल 2025 में समय-समय पर पड़ेगा। इस साल उनका पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा। अपनों की सलाह मानेंगे, तो हर काम में सफलता मिलेगी। 2025 में ससुराल पक्ष से संबंध सामान्य रहेंगे। जो लोग अविवाहित हैं, उनकी कुंडली में शादी का योग है। मनचाहे व्यक्ति से रिश्ता पक्का हो सकता है।

विज्ञापन

साल के दूसरे भाग में पैतृक संपत्ति का सुख वृषभ राशि के जातकों को मिल सकता है। घरवालों के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा था, तो वो सुलझ जाएगा। जो लोग घर से दूर रहते हैं, उनका इस वर्ष परिवार से मिलना थोड़ा मुश्किल है। वैवाहिक जीवन में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। यदि आप जानना चाहते हैं इस वर्ष वृषभ राशि के लोगों को और किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ