---विज्ञापन---

Shukra Gochar 2024: शुक्र कृपा से पलटेगी इन 3 राशियों की किस्मत; वैभव के दाता का चित्रा नक्षत्र में गोचर बनाएगा मालामाल!

Shukra Gochar 2024: धन-वैभव के दाता शुक्र 13 सितंबर से नक्षत्र चित्रा में प्रवेश करेंगे। मंगल के स्वामित्व वाले इस नक्षत्र में शुक्र गोचर का सभी राशियों पर व्यापक असर होगा, लेकिन 3 राशियां इससे बेहद लाभान्वित होंगी। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में सुख, समृद्धि, सौंदर्य, प्रेम, भोग-विलासिता के स्वामी ग्रह शुक्र भी अन्य ग्रहों की तरह नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। उनके न केवल राशि परिवर्तन बल्कि नक्षत्र परिवर्तन का भी देश-दुनिया, मौसम, प्रकृति और सभी राशियों पर असर पड़ता है। शुक्र ग्रह शुक्रवार 13 सितम्बर, 2024 को 3:00 AM बजे (ब्रह्म मुहूर्त के आसपास) हस्त नक्षत्र से निकल मंगल के स्वामित्व वाली चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यूं तो दैत्यों के गुरु शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी राशियों को गहराई से प्रभावित करेगा, लेकिन 3 राशियों के जातक के जीवन पर इसका बेहद सकारात्मक असर होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

चित्रा नक्षत्र में शुक्र गोचर का असर

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए चित्रा नक्षत्र में शुक्र गोचर फलदायी सिद्ध हो सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आप जीवन में सकारात्मक सोच से आगे बढ़ेंगे। आपकी आमदनी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ होगा। निवेश से अच्छे लाभ मिलने की संभावना है। स्टूडेंट्स जातकों को हायर एजुकेशन के लिए यह समय अच्छा सिद्ध होगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आप जिस भी फील्ड में हों, वहां आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कस्टमर के साथ व्यापारियों के संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Chandra Grahan 2024: भादो पूर्णिमा के चंद्र ग्रहण से 3 राशियों को धन हानि के योग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

कन्या राशि

चित्रा नक्षत्र में शुक्र का गोचर वृषभ राशि के जातकों के जीवन सकारात्मक असर होने के योग हैं। कारोबारियों को व्यापार में विस्तार के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। स्टूडेंट के करियर पर काफी सकारात्मक असर होने के योग हैं। क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों को लाभ होगा। लाइफ पार्टनर के साथ संबंध मधुर होंगे। लव लाइफ में रिलेशनशिप में मजबूती आएगी। विवाह के योग बन सकते हैं।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का चित्रा नक्षत्र गोचर काफी लाभकारी हो सकता है। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग बन रहे हैं। आपके सामाजिक दायरे का विस्तार होगा। आपके नए लोगों से मिलेंगे। आय में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त होने की संभावना है। जीवन के भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। कारोबारियों के नए व्यापारिक संबंध बनेंगे, जिससे व्यापार में लाभ होगा। लव लाइफ सहित पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहने से मन प्रसन्न रहेगा।

ये भी पढ़ें: Mahabharata Story: अर्जुन की चौथी पत्नी थी एक जलपरी, लेने आई थी जान, दे बैठी दिल…पढ़ें एक लाजवाब लव स्टोरी

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 08, 2024 08:10 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20+ वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है। वे स्वयं वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और एक सक्रिय ज्योतिष हैं। वे साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola