Shaniwar Ke Upay : आज 9 सितंबर 2023, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और दिन शनिवार है। हिंदू सनातन धर्म में शनिवार के दिन का संबंध शनि ग्रह है वहीं शनिवार का दिन शनि देव के समर्पित है। इस दिन लोग न्याय के देवता शनिदेव को को प्रसन्न करने के लिए उनकी खास पूजा-अर्चना करते है। मान्यता है कि शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा अर्चना करने से वो प्रसन्न होते हैं और जातक के जीवन में खुशियां भर देते हैं। साथ-साथ जातक के घर में माता लक्ष्मी का भी वास होता है।
शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है। कहा जाता है कि शनिदेव लोगों के उनके कर्मों के मुताबिक फल देते हैं। अच्छे कर्म करने वाले व्यक्ति को शनिदेव शुभ फल देते हैं, वहीं बुरे कर्म करने वाले व्यक्ति को दंड देते हैं।
कहा जाता है अगर शनिदेव प्रसन्न हो जाएं तो वो जातक की सभी परेशानियां फल भर में दूर कर देते हैं। वहीं नाराज होने पर पल भर में राजा से रंक बना देते हैं।
हिंदू सनातन धर्म में मान्यता है कि यदि शनि देव की किसी व्यक्ति पर कुदृष्टि पड़ जाए, तो उसके जीवन में एक के बाद एक समस्याएं आनी शुरू हो जाती है और व्यक्ति परेशान रहने लग जाता है। जबकि शनिदेव प्रसन्न होकर अगर कृपा बरसाते हैं तो उनके शुभ आशीष से मनुष्य के जीवन में सफलताओं का द्वार खुल जाता है।
यह भी पढ़ें- Aaj ka Rashifal, 9 September 2023: शनिदेव इन राशियों पर बरसाएंगे कृपा, नौकरी-व्यापार में होगी जमकर तरक्की
शनिवार को करें ये खास उपाय (Shaniwar Ke Upay)
- शनिवार के दिन शनि देव के साथ-साथ हनुमान जी भी आराधना की मान्यता है। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
- कहा जाता है कि शनिवार के दिन सुंदरकांड और बजरंगबाण का पाठ करने से व्यक्ति को कष्ट और संकटों से छुटकारा मिलता है।
- शनिवार के दिन भस्म, विभूति या फिर माथे पर चंदन लगाने से शिव शंकर प्रसन्न होते हैं।
- शनिवार के दिन स्थिति और सामर्थ्यनुसार के मुताबिक जरूतमंद को दान करने से शनिदेव बेहद प्रसन्न होते हैं। इस दिन काली वस्तुओं का दान करने से सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
- शनिवार को काले कुत्ते, काली गाय को रोटी खिलाना , चिंटी और काली चिड़िया को दाने डालना भी शुभ और फलदायक रहता है।
- शनिवार के दिन प्रात: काल पीपल के पेड़ की पूजा और शाम को सरसों के तेल का दिया जलाने से शनिदोष खत्म होने लगता है। साथ ही इस शाम में नीम की लकड़ी और काले तिल से हवन करना भी फलदायी रहता है।
यह भी पढ़ें- Aaj ka Panchang, 9 September 2023: आज भाद्रपद दशमी और व्यतिपात योग का संयोग, जानें चौघड़िया मुहूर्त
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
3 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
3 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines