Aaj ka Rashifal, 9 September 2023: शनिदेव इन राशियों पर बरसाएंगे कृपा, नौकरी-व्यापार में होगी जमकर तरक्की

Today Rashifal, Rashifal Today, Aaj ka rashifal, aaj ka panchang
विज्ञापन

Aaj ka Rashifal, 9 September 2023: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों की गणना के आधार पर दैनिक राशिफल का निर्माण किया जाता है। दैनिक राशिफल से कोई भी व्यक्ति आने वाले 24 घंटों की भविष्यवाणी जान सकता है। साथ ही जातक यह भी पता कर सकता है कौन से ग्रह या भगवान की कृपा रहने वाली है। सेहत के लिहाज से आज का दिन कैसा रहेगा। बिजनेस-नौकरी में क्या नया होने वाला है। किन चीजों से सावधान रहना होगा। ये सभी कोई भी व्यक्ति अपने दैनिक राशिफल से मालूम कर सकता है। आइए जानते हैं 9 सितंबर, 2023 का सभी 12 राशियों के लिए राशिफल।

मेष राशि

आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा। आपकी धन सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। नई तकनीक सीखने में रुचि रहेगी। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवहार से सभी को प्रभावित करेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। लाइफ पार्टनर से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। मित्रों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। भौतिक सुख की प्राप्ति होगी।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग- पीला

Advertisment

वृष राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी। क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। किसी राजनेता से मुलाकात हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक रूप से अशांत रहेंगे। धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। नौकरी में अधिकारी सहयोग करेंगे।धन में वृद्धि भी सम्भव है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा

मिथुन राशि

आज आपको अच्छी खबर मिलेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। वाहन सावधानी से चलाएं। रिश्तेदार के घर आ सकते हैं। विद्यार्थियों का दिन अच्छा रहेगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी। अनजान लोगों से दूर रहें। संतान को लेकर चल रही चिंता दूर हो सकती है। किस्मत का साथ मिलेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। अंधविश्वास से दूर रहें। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग-

कर्क राशि

आज किसी मुसीबत का सामना कर सकते हैं। परिवार के लोगों के बीच विवाद हो सकता है। धन संपत्ति की सुरक्षा के लिए लापरवाही न करे।दफ्तर में विलंब से पहुंचाने पर अफसर नाराज हो सकते हैं। बैंक, बीमा से जुड़े कार्य पूरे कर पाएंगे। सेहत खराब हो सकती है। अपने दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे। नशे से दूर रहें। आज कुछ ज्यादा खर्च होगा। राजनीतिक बहस हो सकती है। किसी को अपशब्द न कहें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- बादामी

विज्ञापन

सिंह राशि

आज किसी समस्या को लेकर गहन विचार विमर्श हो सकता है। मेहनत वाले कार्यों के कारण थकान रहेगी। जमीन जायदाद के मामले हल होंगे। किसी काम से बाहर जाएंगे। आज बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। विभिन्न स्रोतों से आय हो सकती है। लालच न करें। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आज आपको धनलाभ हो सकता है। पुरानी रुकी हुई रकम वापस मिलेगी ।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पिस्ता ग्रीन

विज्ञापन

कन्या राशि

आज बड़ी कंपनियों और प्रोजेक्ट से जुड़ सकते हैं। जीवनसाथी के लिए उपहार खरीदेंगे। आपके व्यवहार, बातचीत से सभी प्रभावित रहेंगे। सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज किसी काम से यात्रा करेंगे। जरूरत के अनुसार खर्च करें। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। संकट टलेंगे। बच्चों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। खानपान में नियंत्रण रखें ।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- मेहरून

तुला राशि

आज युवाओं को नौकरी मिल सकती है। अपने विचारों को उत्कृष्टता प्रदान करें। धन लाभ होगा। सामाजिक जीवन सुखद रहेगा। बुजुर्गों की सलाह से लाभ होगा। आपको शुभ सूचना मल सकती है। नया काराेबार शुरू करने के लिए प्लान बना सकते हैं। सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ेंगे। किसी करीबी से नाराजगी रहेगी। आज धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। अचानक यात्रा कर सकते हैं
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- सलेटी

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

आज अपने व्यवहार में बदलाव महसूस करेंगे। किसी मित्र के साथ समय व्यतीत होगा। जरूरत के मुताबिक खर्च करें। शारीरिक कष्ट हो सकता है। पेट दर्द या सिरदर्द से दिक्कत में रहेंगे। ऑफिस में अफसर से बहस होने की संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सगे संबंधियों के साथ मुलाकात होगी। दंपत्तियों के बीच की समस्या दूर होगी। बच्चों की जरूरतों को पूरा करेंगे। आज किसी काम से बाहर जाने का प्लान बन सकता है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- केसरिया

विज्ञापन

धनु राशि

आज कुछ सामाजिक संगठनों से जुड़कर काम करेंगे। किसी मित्र के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। युवाओं को करियर को लेकर अच्छी सूचना मिलेगी। पारिवारिक मतभेद दूर हो सकते हैं। संपत्ति की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त ध्यान दें। विवाहयोग्य जातकों को लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर शुभ सूचना मिलेगी। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं, अनजान लोगों से दूर रहें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गेरुआ

मकर राशि

आज आप पर काम का अधिक दबाव सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। विदेश में रहने वाले परिजनों से बातचीत होगी। आज काफी प्रसन्न रहेंगे। संपत्ति विवाद दूर करने के लिए कदम उठा सकते हैं। किसी करीबी से अप्रिय खबर मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में तनाव कम होगा। आज किसी काम से बाहर जा सकते हैं। छात्रों को लाभ होगा। जोखिम वाले कार्य न करें। पारिवारिक लोगों के साथ वक्त बितायेंगे
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- बेबी पिंक

विज्ञापन

कुम्भ राशि

आज घर पर सगे संबंधियों का आगमन हो सकता है। धर्म कर्म में मन लगेगा। अपनी कमजोरी की चर्चा किसी से न करें। कोई आपका फायदा उठा सकता है। कारोबार में लाभ होने की संभावना है। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी को सलाह देने की गलती न करें, विवाद हो सकता है। साहित्यकारों का सम्मान हो सकता है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- किशमिश कलर

मीन राशि

आज शाम तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी काम से बाहर जाएंगे। समय पर अपने कार्य पूरे कर सकते हैं। रोमांटिक मूड में रहेंगे। युवाओं को अच्छी खबर मिल सकती है। किसी के बारे में गलत विचार न रखें। महिला वर्ग से विवाद हो सकता है। प्रकृति प्रेम जागेगा। किसी की मदद कर सकते हैं। तनाव को नियंत्रित कर पाएंगे। सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- संतरी

विज्ञापन

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

(https://mrbonespumpkinpatch.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ