Zodiac Signs: शनि के उदय होने से पहले बुध बढ़ाएंगे 3 राशियों का तनाव, बॉस से होगी लड़ाई!

अगले महीने कर्मफल दाता शनि उदय होंगे, जिससे एक दिन पहले बुध की चाल में बदलाव होगा। चलिए जानते हैं अप्रैल माह में किस समय शनि और बुध देव उदय होंगे और उसका किन-किन राशियों के ऊपर शुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Grah Gochar 2024

इन 3 राशियों को होगा सबसे ज्यादा नुकसान!

विज्ञापन

कर्मफल दाता शनि और ग्रहों के राजकुमार बुध का शास्त्रों में खास महत्व है। ये दोनों नवग्रहों के महत्वपूर्ण अंग हैं, जो एक तय समय के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 28 फरवरी 2025 को शाम 07:06 मिनट पर शनि देव अस्त हुए थे, जो 9 अप्रैल 2025 को प्रात: काल 05:03 मिनट तक इसी अवस्था में रहेंगे।

शनि के उदय होने से एक दिन पहले 8 अप्रैल 2025 को सुबह 05:04 मिनट पर बुध देव उदय हो जाएंगे, जो 18 मार्च 2025 को शाम 07:20 मिनट पर अस्त हुए थे। चलिए जानते हैं शनि के उदय होने से पहले बुध की बदली चाल से किन-किन राशियों को नुकसान होने की संभावना अधिक है।

विज्ञापन

अप्रैल में ये 3 राशियां रहेंगी परेशान!

वृषभ राशि

अप्रैल माह की शुरुआत में वृषभ राशि के जातकों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। खासतौर पर लव लाइफ में तनाव उत्पन्न होगा। युवाओं को करियर में उन्नति के अवसर प्राप्त नहीं होंगे, जिसके कारण वो मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। जो लोग हेल्थ, कला और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आने वाले दिनों में पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा घर में पुरानी संपत्ति को लेकर भी झगड़ा हो सकता है।

कुंभ राशि

आने वाला महीना कुंभ राशि के जातकों के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनका बॉस से झगड़ा हो सकता है। इसके अलावा पुरानी बीमारी का दर्द एक बार फिर परेशान करेगा। जो लोग कार से घर जाते हैं, उनका एक्सीडेंट हो सकता है। कारोबारियों को आने वाले दिनों में पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा। इसलिए अभी से बचत करना शुरू कर दें। युवाओं का माता से झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण मानसिक तनाव रहेगा।

विज्ञापन

मीन राशि

वृषभ और कुंभ राशि के जातकों के अलावा मीन राशि के जातकों के लिए भी अप्रैल का महीना अच्छा नहीं रहने वाला है। जो लोग करीब दो साल से एक ही कंपनी में काम कर रहे हैं, उनकी बॉस से लड़ाई हो सकती है। यदि आपने अपने शब्दों पर नियंत्रण नहीं रखा, तो वो आपको तुरंत नौकरी से भी निकाल सकते हैं। जो लोग साझेदारी में काम कर रहे हैं, उनका बिजनेस पार्टनर से विवाद हो सकता है। इसके अलावा कारोबार में बड़ा घाटा होने की भी संभावना है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ