Shani Surya Yuti 2025: शनि और सूर्य ग्रह दोनों का ज्योतिष में खास महत्व है। शनि को जहां न्याय का देवता और कर्मफल का दाता माना जाता है। वहीं सूर्य ग्रहों के राजा हैं, जो त्वचा, आत्मा, मान-सम्मान, उच्च पद और नेतृत्व क्षमता के कारक ग्रह हैं। जब-जब इन दो शक्तिशाली ग्रहों की युति यानी मिलन होता है, तो उसका गहरा प्रभाव 12 राशियों की जिंदगी पर पड़ता है।
साल 2025 में शनि और सूर्य की युति बन रही है, जिसके कारण कुछ लोगों को लाभ होगा, तो कुछ राशियों के जातकों की परेशानी पहले के मुकाबले और अधिक बढ़ जाएगी। चलिए जानते हैं साल 2025 में किस दिन और किस समय शनि-सूर्य की युति बनेगी। साथ ही आपको उन तीन राशियों के बारे में भी पता चलेगा, जिनके जातकों के ऊपर इस युति का अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है।
शनि-सूर्य की युति कब बन रही है?
वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक, इस समय कर्मफल दाता शनि अपनी राशि कुंभ में विराजमान हैं। शनि 29 मार्च 2025, दिन शनिवार को देर रात 11:01 मिनट तक कुंभ राशि में ही मौजूद रहेंगे। इस बीच 12 फरवरी 2025, दिन बुधवार को देर रात 10 बजकर 03 मिनट पर सूर्य कुंभ राशि में गोचर करेंगे। जहां पर वह 14 मार्च 2025, दिन शुक्रवार को शाम 06:58 मिनट तक विराजमान रहेंगे। ऐसे में 12 फरवरी 2025 को कुंभ राशि में शनि और सूर्य की युति बनेगी, जिसका प्रभाव 14 मार्च तक रहेगा।
शनि-सूर्य की युति इन 3 राशियों के लिए रहेगी अनलकी!
मेष राशि
नया साल मेष राशि के लोगों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहने वाला है। परिवारवालों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। हाल ही में जिन लोगों ने कार खरीदी है, उनके साथ कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है। नौकरीपेशा जातकों का जॉब छोड़ने का फैसला सही नहीं रहेगा। 40 से अधिक उम्र के जातकों को फेफड़ों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2024: न्यू ईयर से पहले 3 राशियों को होगा तगड़ा मुनाफा! चंद्र ने किया गोचर
मकर राशि
हाल ही में जिन लोगों की शादी हुई है या जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, उनके रिश्ते में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण दरार आने की संभावना है। छात्रों को परीक्षा में अच्छे नंबर नहीं आएंगे, जिसके कारण उन्हें मनचाहे कॉलेज में दाखिला नहीं मिल पाएगा। कारोबारियों के मुनाफे में गिरावट आएगी। नौकरीपेशा जातकों की बॉस और सहकर्मियों से लड़ाई हो सकती है, जिसके बाद आप कोई गलत फैसला ले सकते हैं। इस फैसले के कारण आपको भविष्य में पछताना पड़ेगा।
मीन राशि
शनि और सूर्य की युति के कारण सबसे ज्यादा परेशानी मीन राशि के लोगों को होने वाली है। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के रिश्ते के लिए उनके घरवाले नहीं मानेंगे, जिसके कारण वो डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं। दुकानदारों और कारोबारियों को पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा। 42 से अधिक उम्र के लोगों का स्वास्थ्य कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा।
ये भी पढ़ें- Video: राहु गोचर से इस राशि के लोगों को होगा तगड़ा मुनाफा, बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
7 hrs agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
1 day agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: 26 सितंबर से सिंह राशि को कारोबार में होगा लाभ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines