---विज्ञापन---

अगले एक साल तक शनिदेव 5 राशियों पर बरसाएंगे कृपा, होगी मान-सम्मान, धन में अपार वृद्धि

Shani ki Chaal: सभी 12 ग्रहों में कर्मफल और न्याय के देवता शनि की चाल सबसे धीमी है, लेकिन उनका असर सबसे व्यापक और गहरा होता है। साल 2024 में शनि की चाल का असर आयु, बीमारी, कृषि-कार्य, प्राकृतिक आपदा, लोहा, पुरातत्व और लोकतंत्र आदि क्षेत्रों पर विशेष रूप से पड़ेगा। आइए जानते हैं, किस राशि के जातकों पर इसका सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

---विज्ञापन---

Shani ki Chaal: वैदिक ज्योतिष में जिस ग्रह की चाल और गोचर का गंभीर अध्ययन किया जाता है, वे हैं शनि। कर्मफल और न्याय के स्वामी शनि आयु, कष्ट, बीमारी, निर्धनता, कृषि-कार्य, प्राकृतिक आपदा, खनिज-पदार्थ, लोहा, काली वस्तुएं, पुरातत्व और लोकतंत्र आदि के कारक ग्रह हैं। उनके राशि परिवर्तन और नक्षत्र परिवर्तन का असर इन सभी क्षेत्रों में पड़ता है। 12 मई 2024 को शनिदेव ने 200 सालों के बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। वहीं, साल 2024 में शनिदेव 30 जून को वक्री होकर 140 दिनों तक इस अवस्था में रहेंगे। शनिदेव की इन दो खगोलीय घटनाओं और उनकी चाल का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियां इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं और इन पर क्या असर होगा?

शनि की चाल का राशियों पर असर

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों पर शनि की चाल का लाभकारी असर जीवन के हर क्षेत्र पर होने योग दर्शा रहा है। आपको अचानक धन-संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। धन की आमद के नए स्रोत विकसित होंगे। बेरोजगारों को नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारी वर्ग कम समय और कम लागत में भारी मुनाफा कमाएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन और वक्री होने से कन्या राशि के जातक अगले एक साल तक मौज में रहेंगे। आमदनी बढ़ने से लाइफस्टाइल के स्तर में बढ़ोतरी होगी। नया घर और नया वाहन मिलने के प्रबल योग हैं। नौकरी से परेशान जातकों की मुश्किलें हल हो जाएंगी। स्टूडेंट्स जातक का आत्मविश्वास बढ़ेगा, पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। महिला जातकों के लिए आय के नए साधन सामने आएंगे।

वृश्चिक राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिदेव की चाल उनके जीवन के हर क्षेत्र के लिए अनुकूल सिद्ध होने वाला है। निवेशकों को उनके निवेश का बढ़िया रिटर्न मिलेगा। अविवाहितों की शादी अच्छे घर और अच्छी कन्या से होने के योग हैं। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। विवाहितों का जीवन सुखमय होगा। स्टूडेंट्स जातकों की पर्सनालिटी में पाजिटिविटी बढ़ेगी, करियर में ग्रोथ होगा। व्यापारियों की आय में इजाफा होगा।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

शनिदेव स्वयं कुंभ राशि के स्वामी हैं। साल 2024-25 में कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि के गोचर और उनकी चाल से विशेष लाभ होने के योग हैं। आप उचित प्रयासों से अपार धन अर्जित कर सकते हैं। विभिन्न स्रोतों से धन की आमद हो सकती है। रुके और अटके काम पूरे होंगे और लाभकारी होंगे। व्यापारियों का व्यवसाय विदेशों में भी स्थापित होने के योग बना रहा है। स्टूडेंट्स जातकों के करियर के लिए यह समय बेहतरीन सिद्ध होगा।

ये भी पढ़ें: मेष राशि वालों के लिए 4 करियर ऑप्शन, जिसमें वे दे सकते हैं अपना बेस्ट योगदान

---विज्ञापन---

मीन राशि

इस राशि के जातकों के लिए शनि देव के वक्री होने और नक्षत्र परिवर्तन से उनके जीवन व्यापक और सकारात्मक बदलाव आने के योग बन रहे हैं। प्रोपर्टी में वृद्धि होगी। विदेश से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अपना वाहन सुख प्राप्त होगा। शेयर और सट्टा बाजार से अच्छी आय होगी। पुराने निवेश का शानदार रिटर्न प्राप्त होगा। कारोबार के सिलसिले में लंबी यात्राएं होंगी, जो लाभकारी होगी। परिवार और रिश्तेदारों के सहयोग से रुके हुए काम पूरे होंगे।

ये भी पढ़ें: ‘नवमपंचम राजयोग’ से पलटेगी 3 राशियों की किस्मत, गुरु ग्रह बृहस्पति और केतु बरसाएंगे कृपा

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय शास्त्र और मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 13, 2024 10:06 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20+ वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है। वे स्वयं वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और एक सक्रिय ज्योतिष हैं। वे साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola