Sawan Somwar 2023: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में भक्‍तों की भीड़, महादेव के जयकारों से गूंजे मंदिर, देखिए Video

Sawan 2023, Sawan Somvar, Shravan month 2023, Shivratri 2023 date
विज्ञापन

Sawan Somvar 2023: शिव जी के सबसे प्रिय महीने सावन का आज पहला सोमवार है। इस मौके पर देशभर के शिवभक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ लगी है। सुबह से ही शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकरों से गूंज रहे हैं।

सभी शिव भक्त अपने-अपने तरीके से अपने आराध्य की पूजा अर्चना कर रहे हैं। कोरोना महामारी के बाद इस साल भारी तादाद में भक्‍त शिव मंदिर पहुंच रहे हैं। भक्‍तों का उत्‍साह का अंदाजा मंदिरों के बाहर लगी लंबी लाइन से लगाया जा सकता है।

विज्ञापन

सावन माह के पहले सोमवार के अवसर पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती की गई।

सावन के पहले सोमवार के मौके पर सुबह से ही महाकाल के दरवार में भक्तों की भीड़ लगी है।

विज्ञापन

सावन माह के पहले सोमवार के अवसर पर भारी तादाद भक्तों ने चांदनी चौक के गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

विज्ञापन

सावन माह के पहले सोमवार के अवसर पर गोरखपुर के झारखंडी शिव मंदिर में भी शिव भक्तों की भीड़ लगी है और लोग अपने-अपने तरीके से अपने आराध्य की पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

विज्ञापन

सावन माह के पहले सोमवार के अवसर पर भक्तों ने कानपुर के नागेश्वर शिव मंदिर में भी पूजा-अर्चना के लिए भारी तादाद में शिव भक्त पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

सावन माह के पहले सोमवार के अवसर पर भक्तों ने हरिद्वार के दक्ष प्रजापति शिव मंदिर में भी पूजा-अर्चना के लिए शिव भक्तों पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार के मौके पर मेरठ के औघड़नाथ शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की सुबह से ही भीड़ लगी है।

विज्ञापन

शिव पुराण के मुताबिक श्रावण का महीना भगवान शिव का मास हैं। मान्यता के मुताबिक पूरे श्रावण मास में महादेव की सच्चे मन से पूजा करने से जातक सारे कष्ट व पाप दूर हो जाते है।

विज्ञापन

मान्यता है कि जो भक्त पूरे श्रवण मास में सच्चे मन से शिव जी का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करता है उस पर भगवान आशुतोष की विशेष कृपा होती है। सावन महीने में दूध, दही, शहर, चीनी व घी से निर्मित पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करने की मान्यता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ