Pankaj Mishra
Read More
Aaj Ka Rashifal, 10 July 2023: आज दिनांक 10 जुलाई और सावन का पहला सोमवार (Somwar Ka Rashifal) है। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।
यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Aaj Ka Rashifal) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Zodiac Sign)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Aaj Ka Rashifal) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
आज घर–परिवार में धार्मिक कार्य करने से मन को शांति मिलेगी एवं उत्साह बना रहेगा, लेकिन भागदौड़ अधिक होने से आज थकान रहेगी। बच्चों का पढ़ाई में मन भटक सकता है।आज परिश्रम की अधिकता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार बढ़ सकता है, चंद्रमा मेष राशि में राहु के साथ होने से मन बेचैन रह सकता है, कार्यों में उलझन परेशानी बन सकती है। अपने पार्टनर से आज उलझने से बचें।
शुभ अंक– 6
शुभ रंग– लाल
आज अगर घर मकान या वाहन लेने की सोच रहे थे तो लेने का समय अच्छा है क्योंकि घर माकान वाहन को लेने के लिए शुक्र मंगल बना रहे है चौथे भाव में युति। स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। आज आफिस में व्यर्थ के विवादों से चिंतित हो सकते हैं।आज नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।
शुभ अंक– 9
शुभ रंग– हरा
आज आपकी राशि स्वामी अपने धन भाव में स्थित होने से आपको धन लाभ होगा, साथ ही सट्टे एयर लाटरी जे धन कमाने की और आपकी रुचि बढ़ाएगी।आज शासन–सत्ता के लोगों का सहयोग मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। धर्म–कर्म में रुचि रहेगी। परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आज किसी अचानक आयी समस्या से परेशान हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें साथ ही यात्रा के भी योग हैं।
शुभ अंक– 7
शुभ रंग– पीला
आज राशि स्वामी चलेंगे राहु के साथ जिस से आपका मन बहुत ही अधिक चिड़चिड़ा और विचलित रहेगा। आज घूमने फिरने का मूड बनेगा, मेहनत में विश्वास बढ़ेगा और कारोबार में परिश्रम की अधिकता रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे।आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता में भी वृद्धि होगी। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें।आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे, कोई तकलीफ हो सकती है, लेकिन भाग्य भरपूर साथ देगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक– 1
शुभ रंग– क्रीम
आपकी राशि में मंगल शुक्र की युति आपको काफी रोमांटिक बना रही है।आज खर्चों की अधिकता रहेगी, और आज धन अर्जित करने में मन लगा रहेगा। सरकारी कार्य निपटा लेना अच्छा होगा आज काम काज मैं परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ प्राप्ति के योग बने हैं, लेकिन कुटुम्ब–परिवार में धार्मिक कार्य होंगे जिनकी वजह से खर्च अधिक रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय के कुछ नये स्रोत विकसित हो सकते हैं। कारोबार में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे।
शुभ अंक– 7
शुभ रंग– लाल
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
राशि स्वामी अपने से लाभ स्थान में होने से आज आपको घर बैठे लाभ मिलेगा काफी समय से गाड़ी खरीदने का सपना देख रहे थे तो आज पूरा हो जाएगा और आज हर कार्य में परिवार का साथ मिलेगा, विशेषकर माँ के स्वास्थ्य का ख्याल रखें तबियत बिगड़ सकती है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी लेकिन फिर भी शाम के समय स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। खुद के स्वास्थ्य का तो ध्यान रखें ही पिता को भी स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। अनावश्यक विवाद हो सकता है, उस से बचें।
शुभ अंक– 5
शुभ रंग– पीला
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
आज आपको मान–सम्मान की प्राप्ति होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे जिसकी वजह से आत्मविश्वास में भरपूर वृद्धि होगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में अतिरिक्त कार्य मिल सकता है जिसको ज़िम्मेदारी से निभाना होगा, संतान को कष्ट हो सकता है।आपकी राशि में लंबे समय से केतु की स्थिति ज़िद्दी बनाती है लेकिन महत्वपूर्ण निर्णय जिद्दी होकर नही बल्कि समझदारी से लें।
शुभ अंक– 2
शुभ रंग– केसरिया
सरकारी नौकरी के योग बने हैं आज और साथ ही नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आज प्रशासन के कार्य की ज़िम्मेदारी मिल सकती है, आय में वृद्धि के योग बने हुए हैं, सेहत का ध्यान रखें। घर मकान वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक चिंता परेशान करेगी ।
शुभ अंक– 4
शुभ रंग– मेहरून
आपकी राशि स्वामी कि स्थिति राहु के साथ होने से राहु चांडाल योग बन ने से आपको काफी परेशानी महसूस होगी। ये युति होने से आपको गलत कार्यो की तरफ आकर्षति करेगी, लेकिन सरकारी कार्य पूरे कराएगी, जनता का प्यार आपको मिलेगा, सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, प्रोमोशन का दिन रहेगा, बस थोड़ा वाणी को नियंत्रित रखें बाकी दिन आपका भरपूर खुशहली वाला रहेगा।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग– ब्राउन
राशि स्वामी वक्री होने से आपको कुछ चिंताएं हो सकती हैं लेकिन धन के लिए अच्छा है, मेहनत और पराक्रम से आपके सारे काम बन जाएंगे, अपनी दबी हुई इच्छाएं और सपने पूरे करने का दिन रहेगा, आज आप में आलस्य अधिक हो सकता है। वस्त्रों एवं वाहन के खरीदारी पर आज पैसा खर्च हो सकता है, दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्रों का सहयोग रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं।
शुभ अंक– 8
शुभ रंग– बैंगनी
आज स्वास्थ्य ढीला हो सकता है क्योंकि राशि स्वामी हो गया है वक्री, खान पान का विशेष ख्याल रखें, मीच मसाले का खाना खाने से बचें, मन में नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचें। माता–पिता का साथ मिल सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि हो सकती है। धैर्य शीलता में कमी रहेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। लंबे समय से रुका हुआ काम बनेगा।जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक– 2
गहरा– नीला
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
आज राशि स्वामी आपका फंस हुआ है राहु के साथ तो शाम से पहले अपने सारे काम निपटा लेना चाहिए, नोकरी व्यापार वालो के लिये दिन बहुत ही सौभाग्यशाली रहेगा लेकिन आज स्वभाव में मधुरता व खुशहाली रहेगी ,पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता से परिवार में समस्याएं बढ़ सकती हैं , आज वाद–विवाद से भी बचें। परिवार का साथ मिलेगा। पार्टनर के साथ प्यार प्रेम बढ़ेगा।
शुभ अंक– 5
शुभ रंग– हल्का हरा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।