---विज्ञापन---

Lucky Zodiac Signs: शनि के अपने ही नक्षत्र में पद गोचर से मालामाल होंगी ये 3 राशियां, सेहत में भी होगा सुधार

Shani Gochar 2026: 17 अप्रैल 2026 को शनि देव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चतुर्थ पद में गोचर करेंगे, जिसके स्वामी वो खुद हैं. ऐसे में शनि देव की ऊर्जा का बढ़ना और उनका बलवान होना पक्का है. चलिए जानते हैं शनि के इस गोचर से किन 3 राशियों के दुख-दर्द दूर होंगे और उन्हें लाभ मिलना शुरू होगा.

---विज्ञापन---

Shani Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि गोचर को एक बहुत ही महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना माना गया है. खासकर, शनि का खुद की राशि व नक्षत्र में गोचर करना खास होता है. इससे न सिर्फ शनि देव की ऊर्जा बढ़ जाती है, बल्कि वो अधिक बलवान व शक्तिशाली भी हो जाते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को शनि देव अपने ही नक्षत्र उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चतुर्थ पद में गोचर कर रहे हैं. माना जाता है कि इस नक्षत्र में जन्में लोग समझदार व धैर्यवान होते हैं, जिनके सफल होने की संभावना अधिक होती है.

चलिए जानते हैं अप्रैल महीने (2026) में किन 3 राशियों के भाग्य का द्वार शनि महाराज की कृपा से खुलेगा.

---विज्ञापन---

कर्क राशि (Cancer)-

शनि गोचर के शुभ प्रभाव से कर्क राशि वालों को एक-दो दिन नहीं, बल्कि लंबे समय तक लाभ होगा. अप्रैल माह में जहां सिंगल लोगों की शादी होने के पूरे योग बन रहे हैं, वहीं विवाहित लोगों का नए घर में शिफ्ट होने का भी योग है. आर्थिक स्थिति की बात करें तो उसे लेकर आप चिंतामुक्त रहेंगे.

तुला राशि (Libra)-

कर्क के अलावा तुला राशि वालों के लिए भी शनि गोचर खुशियां लेकर आएगा. कारोबारियों को जहां नए क्लाइंट से अच्छा मुनाफा होगा, वहीं नौकरीपेशा जातक ऑफिस पॉलिटिक्स से बचे रहेंगे. निवेश करने की बात करें तो उसके कई शानदार मौके हाथ आएंगे. इसके अलावा कुछ मामूली बीमारियों से राहत मिलेगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Chandra Grahan: 3 मार्च को लगेगा साल 2026 का पहला ‘चंद्र ग्रहण’, जानें दिल्ली-नोएडा समेत अन्य शहरों में कितने बजे दिखेगा Lunar Eclipse

कुंभ राशि (Aquarius)-

कुंभ राशि वालों की परेशानियों को शनि गोचर कम करेगा. अगर आप ईमानदारी से ऑफिस में अपना काम करेंगे तो प्रमोशन मिलने का चांस बना रहेगा. लव लाइफ में स्थिति ठीक नहीं है तो मनमुटाव काफी हद तक कम होंगे. हालांकि, सेहत पर ध्यान देने से ही बीमारियां आपसे दूर रहेंगी.

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 28, 2026 11:56 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola