---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Saptahik Rashifal,  3 to 9 April 2023 : वृष समेत इन 4 राशियों को बेशुमार फायदा तो मिथुन के साथ-साथ इनको नुकसान, यहां जानें अपना वीकली होरोस्कोप

Saptahik Rashifal, 3 to 9 April : आज से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ऐसे में तमाम लोगों में मन में सवाल उठना लाजमी है कि यह सप्ताह उनके लिए कैसा रहने वाला है। लोगों के मन में ये जिज्ञासा भी होती है कि ये सप्ताह उनके लिए शुभ रहेगा, सामान्य रहेगा या […]

---विज्ञापन---

Saptahik Rashifal, 3 to 9 April : आज से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ऐसे में तमाम लोगों में मन में सवाल उठना लाजमी है कि यह सप्ताह उनके लिए कैसा रहने वाला है। लोगों के मन में ये जिज्ञासा भी होती है कि ये सप्ताह उनके लिए शुभ रहेगा, सामान्य रहेगा या फिर खराब।

इस सप्ताह (Saptahik Rashifal) में शुक्र, बुध तथा राहु ग्रह मेष राशि में, मंगल मिथुन में, केतु तुला में, शनि कुंभ राशि में, गुरु सूर्य मीन राशि में चलित रहेंगे। 4 अप्रैल को महावीर जयंती और 6 अप्रैल को हनुमान जयंती है।

---विज्ञापन---

दरअसल हमारे जीवन में राशि के हिसाब से दिन, महीना और साल की तरह सप्ताह का भी खास असर पड़ता है। सप्ताह में सात दिन होते हैं, ऐसे ग्रहों की दशा और गोजर बदलने की प्रबल संभावना रही है। इन ग्रहों के कारण नौकरी, बिजनेस, सेहत, लेन-देन, निवेश और प्रॉपर्टी संबंधी बड़े फैसले और बदलावा भी होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में लोगों के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है।

ऐसा रहेगा इस सप्ताह का राशिफल (Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार और प्रेम जीवन। इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार, हर वर्ग के लिए और हर राशि वालों के लिए ज्योतिष शोधकर्ता डॉ. एम एस लालपुरिया विस्तार से सप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal, 3 to 9 April 2023 ) लेकर आए हैं।

---विज्ञापन---

ये सप्ताह सभी राशि वालों के लिए किस तरह का रहने वाला है, आइये जानते हैं…

मेष राशि (Mesh Saptahik Rashifal)

मेष राशि वालों का व्यापार और व्यवसाय अच्छा चलेगा लेकिन लाभ अधिक नहीं हो पाएगा। जातक को शत्रु कोई नुकसान नहीं कर पाएंगे। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता नहीं मिल पाएगी। प्यार और रोमांस में समस्या रहेगी। जातक का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा।

---विज्ञापन---

वृष राशि (Vrishabh Saptahik Rashifal)

वृष लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ में वृद्धि होगी। लेकिन बुध के कारण विदेशी व्यापार अधिक अच्छा नहीं चलेगा। घर में सुख शांति रहेगी तथा संतान पक्ष को कोई फायदा होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में भी सफलता के योग। जातक का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। संपत्ति लाभ की संभावना रहेगी।

मिथुन राशि (Mithun Saptahik Rashifal)

मिथुन लग्न वालों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा नहीं चलेगा। जो जातक नौकरी करते हैं उनके परेशानी रहेगी। पड़ोस में सुख शांति अमन चैन तथा भाई बंधुओं में भी प्रेम रहेगा। घर में सुख शांति का भाव रहेगा। संतान को लेकर परेशानी हो सकती है। जातक अथवा संतान अंतर्जातीय प्रेम प्रसंग में प्रसन्न रहेगी। जातक को इसमें क्रोध आने का परिणाम भुगतना पड़ेगा। इस कारण बाणी पर नियंत्रण रखना होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

कर्क राशि (Kark Saptahik Rashifal)

कर्क लग्न वालों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा नहीं चलेगा और सामान्य लाभ हो सकता है। इनका खर्चा अधिक होगा। जातक को अपने धर्मगुरु से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी तथा प्रेम और रोमांस में भी कोई समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशि (Singh Saptahik Rashifal)

सिंह लग्न वालों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा लेकिन फायदा बहुत अधिक नहीं होगा। विनियोग तथा प्रतिभूति से फायदा होने का योग बनेगा। पुराना धन या अटका हुआ पैसा प्राप्त होने का योग बनेगा। विदेश यात्रा का योग बनेगा। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है लेकिन प्रेम प्रसंग में धोखा होगा। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मित्रगण धोखा देने का प्रयास करेंगे।

---विज्ञापन---

कन्या राशि (Kanya Saptahik Rashifal)

कन्या लग्न वालों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा नहीं चलेगा और फायदा भी कम होगा। विदेशियों या विदेशी व्यापार से फायदा होगा। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्रेम और रोमांस में सफल रहेंगे। जो नौकरी करते हैं उनको पदोन्नति होने का योग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

बाकी राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें

---विज्ञापन---
First published on: Apr 03, 2023 03:07 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola