Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Saptahik Rashifal, 27 Mar to 2 Apr 2023: आज से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ऐसे में तमाम लोगों में मन में सवाल उठना लाजमी है कि यह सप्ताह उनके लिए कैसा रहने वाला है। लोगों के मन में ये जिज्ञासा भी होती है कि ये सप्ताह उनके लिए शुभ रहेगा, सामान्य रहेगा या फिर खराब।
गोचर ग्रह में राहु तथा शुक्र मेष राशि मंगल मिथुन में, केतु तुला राशि में, शनि कुंभ राशि में तथा गुरु सूर्य तथा बुध ग्रह मीन राशि में चलित रहेंगे। 31 मार्च को बुध ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेगा। बसंत ऋतु तथा सूर्यउत्तरायण है।
दरअसल हमारे जीवन में राशि के हिसाब से दिन, महीना और साल की तरह सप्ताह का भी खास असर पड़ता है। सप्ताह में सात दिन होते हैं, ऐसे ग्रहों की दशा और गोजर बदलने की प्रबल संभावना रही है। इन ग्रहों के कारण नौकरी, बिजनेस, सेहत, लेन-देन, निवेश और प्रॉपर्टी संबंधी बड़े फैसले और बदलावा भी होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में लोगों के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है।
इस सप्ताह कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार और प्रेम जीवन। इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार, हर वर्ग के लिए और हर राशि वालों के लिए ज्योतिष शोधकर्ता डॉ. एम एस लालपुरिया विस्तार से सप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal, 27 Mar to 2 Apr 2023 ) लेकर आए हैं।
ये सप्ताह सभी राशि वालों के लिए किस तरह का रहने वाला है, आइये जानते हैं…
मेष लग्न वाले जातक का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ भी होगा। इनको विनियोग तथा प्रतिभूति से भी लाभ होगा। भाई बंधुओं में अच्छा प्रेम रहेगा तथा घर में सुख शांति का योग बनता है। संतान के अटके कार्य पूरे होंगे तथा उनको शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। सर्दी जुखाम होने का डर बना रहेगा।
वृष लग्न के जातकों का व्यापार और व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ भी होगा। इनको विदेशी व्यापार और साझेदारी से भी लाभ होगा। वहीं विनियोग तथा प्रतिभूति से लाभ नहीं होगा। संतान को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। विवाह आदि कार्य में सफल होंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा मित्रों में अच्छी गुडविल बनेगी। जातक को दुर्घटना के उपाय करते रहना चाहिए। भाषा पर नियंत्रण की आवश्यकता है अन्यथा झगड़ा हो सकता है। जातक के ननिहाल पक्ष में शोक की कोई घटना घटित हो सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा।
मिथुन लग्न वाले का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा नहीं चलेगा और लाभ की प्राप्ति भी नहीं होगी। जातक को विदेशी व्यापार से भी लाभ नहीं होगा। इनको विनियोग तथा प्रतिभूतियों से फायदा हो सकता है। जातक की संतान को करियर में नहीं मिलेगी। करियर में समस्या हो सकती है। धार्मिक यात्रा का योग बनेगा। प्यार और रोमांस में समस्याएं आ सकती है। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
अन्य राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।