---विज्ञापन---

ज्योतिष

आज सावन के आखिरी प्रदोष पर राशि के अनुसार भगवान शिव को अर्पित करें ये सामान, बनेंगे सारे काम

Sawan 2025: सावन का महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है। इस महीने का आखिरी प्रदोष व्रत 6 अगस्त 2025 को पड़ रहा है, जो बुधवार यानी आज के दिन है। इसे 'बुध प्रदोष व्रत' कहा जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। राशि के अनुसार कुछ खास उपाय करने से ग्रहों के दोष दूर हो सकते हैं और मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि आप अपनी राशि के अनुसार कौन से आसान उपायों को कर सकते हैं।

Sawan 2025: भगवान शिव को प्रिय सावन का महीना अभी अपने अंतिम चरण में है। 6 अगस्त को सावन 2025 के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि दोपहर 2 बजे के बाद लग जाएगा। इसी कारण इस दिन सावन माह का आखिरी प्रदोष भी है। यह बुधवार को है, इस कारण इसे बुध प्रदोष व्रत भी कहा जाता है।

इस दिन शाम शाम 7:08 बजे से रात 9:16 बजे तक पूजा मुहूर्त है। सावन के आखिरी प्रदोष पर अगर आप राशि के अनुसार कुछ उपायों को करते हैं तो आपको जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिल सकती है और इससे मनोकामनाएं भी पूरी होती है। आइए जानते हैं कि सावन के आखिरी सोमवार के दिन क्या-क्या उपाय करें?

---विज्ञापन---

मेष राशि

मेष राशि के लोग इस प्रदोष व्रत पर शिवलिंग पर गुड़ मिला हुआ जल चढ़ाएं। इसके साथ लाल चंदन और लाल फूल, जैसे गुलाब या कनेर, अर्पित करें। ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को शिवलिंग पर दही और गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए। इसके बाद सफेद फूल और चावल चढ़ाएं। ‘ॐ नागेश्वराय नमः’ मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को गंगाजल में दूर्वा मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। इसके बाद बेलपत्र चढ़ाएं। ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को कच्चे दूध में मिश्री मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। इसके साथ ही, सफेद वस्त्र या चांदी का दान करें। ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग गुड़ मिले जल से शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके बाद शमी के फूल और गेहूं चढ़ाएं। ‘ॐ सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को गंगाजल और दूध से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। बेलपत्र और आक का फूल चढ़ाएं। ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि के लोगों को गुलाब जल मिले गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। सफेद चंदन और सफेद फूल चढ़ाएं। ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को गंगाजल में लाल फूल, जैसे गुलाब, डालकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। रक्त चंदन से तिलक करें। ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

धनु राशि

धनु राशि के लोग केसर मिले दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें। पीले फूल और चने की दाल चढ़ाएं। ‘ॐ भोलानाथाय नमः’ मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

मकर राशि वालों को शहद और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। काले तिल और धतूरा चढ़ाएं। ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को गंगाजल और दूध से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। नीले फूल और बेलपत्र चढ़ाएं। ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें।

मीन राशि

मीन राशि वालों को दूध और केसर से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। पीले फूल और खीर का भोग लगाएं। ‘ॐ महामृत्युंजय मंत्र’ का जाप करें।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 6 अगस्त को बेहद सतर्क रहें ये 6 राशियां, छिन सकती है खुशियां

---विज्ञापन---
First published on: Aug 06, 2025 10:53 AM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola