Blue Moon 2026: आज बन रहा ब्लू मून का अद्भुत संयोग, मेष, मकर समेत इस राशि को होगा लाभ, मिलेगी सफलता

Blue Moon 2026: आज ज्येष्ठ अधिकमास पूर्णिमा पर दुर्लभ संयोग देखने को मिलेगा. आज रात आसमान में ब्लू मून दिखाई देगा. यह रोज से अलग यानी छोटा और कम चमकीला दिखेगा. इस खगोलीय घटना का प्रभाव राशियों पर देखने को मिलेगा. चलिए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

Blue Moon 2026

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Blue Moon 2026: आज अधिकमास की पूर्णिमा तिथि है. अधिकमास की पूर्णिमा तिथि 3 साल बाद आती है. ज्येष्ठ अधिकमास पूर्णिमा पर आज रात आसमान में ब्लू मून दिखाई देगा. आज रात चंद्रमा फुल मून फेज में होगा और पृथ्वी से अधिक दूर होगा. बता दें कि, आज चांद 6 प्रतिशत तक छोटा और करीब 10 प्रतिशत तक कम चमकीला दिखेगा.

यह घटना खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने वाली है. इसके अलावा धार्मिक दृष्टि से यह खास रहने वाला है. आज रात चंद्र देव की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का आगमन होगा. आप पूर्णिमा पर भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी की पूजा कर सकते हैं. इसका सकारात्मक प्रभाव कई राशियों पर देखने को मिलेगा. चलिए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए ब्लू मून शुभ संकेत लेकर आएगा. मेष राशि के लोगों को लाभ मिलेगा. व्यापारियों को नए आर्डर मिलने से लाभ होगा. आपको अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. किसी मित्र के सहयोग से कानूनी मामले का समाधान हो सकता है. परिवार में भाई-बहन के साथ संबंध अच्छे होंगे.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है. आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं. नया व्यापार करने से आपको लाभ मिलेगा. अटके हुए काम पूरे होंगे. नया वाहन और घर खरीदने का योग बन रहा है. नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नती हो सकती है. शादी की उम्र है, तो नया रिश्ता आ सकता है.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए ब्लू मून सकारात्मक फल लेकर आएगा. काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है. आप दोस्तों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. कानूनी मामले में आपको सफलता मिल सकती है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. आपना मन प्रसन्न रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ