Numerology: पिछले जन्म की गई गलतियां अब न दोहराएं, मूलांक से जानें Karmic Lessons

Karmic Lessons for Each Mulank: अंक ज्योतिष शास्त्र यानी Numerology एक भारतीय विज्ञान है, जिसमें अंकों की मदद से व्यक्ति के आज व भविष्य को सुधारने के सुझाव दिए गए हैं. आज यहां पर आप सभी मूलांक वालों की उन गलतियों के बारे में जानेंगे, जिनके कारण उन्हें पिछले जन्म में विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ा था.

Numerology

Credit- News24 Graphics

Numerology: कभी न कभी आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि पिछले जन्म के कर्म व गलतियां आसानी से पीछा नहीं छोड़ती हैं. इनका सामना व्यक्ति को वर्तमान में भी करना ही पड़ता है. हालांकि, शास्त्रों में कई ऐसे तरीकों के बारे में बताया गया है, जिनसे आप जान सकते हैं कि पिछले जन्म में आपने कौन-कौन सी गलतियां की थीं ताकि आप उन्हें वर्तमान में न दोहराएं. इससे न सिर्फ आपका आज खुशहाल बनेगा, बल्कि आने वाले समय में भी आपको परेशानियों का कम सामना करना पड़ेगा.

विज्ञापन

चलिए अंक ज्योतिष शास्त्र यानी Numerology की मदद से मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के Karmic Lessons के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 1 (जन्म तिथि 1, 10, 19, 28)

  • अहंकार (Ego) को अपने ऊपर हावी न होने दें.
  • हर परिस्थिति में खुद पर संयम रखें.
  • दूसरों के विचारों का सम्मान करें.

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2, 11, 20, 29)

  • अपनी भावनाओं को काबू में रखें.
  • दूसरों पर Depend न रहें.

मूलांक 3 (जन्म तिथि 3, 12, 21, 30)

  • अनुशासन में रहें.
  • नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी न होने दें.

मूलांक 4 (जन्म तिथि 4, 13, 22, 31)

  • किसी भी काम को शॉर्टकट तरीके से न करें.
  • हर परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें.

मूलांक 5 (जन्म तिथि 5, 14, 23)

  • जल्दबाजी में कार्य करने से बचें.
  • जल्दी हार न मानें.
  • जिम्मेदारियों से भागने की जगह उनका खुलकर सामना करें.

मूलांक 6 (जन्म तिथि 6, 15, 24)

  • जल्दी से हर किसी पर भरोसा न करें.
  • अपने आत्मसम्मान से समझौता न करें.

ये भी पढ़ें- Blue Moon 2026: आज 3 साल बाद दिखेगा ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा का ब्लू मून, क्या सच में नीला नजर आएगा चंद्रमा? जानें समय

मूलांक 7 (जन्म तिथि 7, 16, 25)

  • लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा करने की जगह खुद को पहचानें.
  • केवल सत्य की राह पर चलें.

मूलांक 8 (जन्म तिथि 8, 17, 26)

  • धैर्य, ईमानदारी, मेहनत और अच्छे कर्म से कभी भागे नहीं.
  • अपने ऊपर नकारात्मकता को हावी न होने दें.

मूलांक 9 (जन्म तिथि 9, 18, 27)

  • गुस्से (Anger) को कंट्रोल में रखें.
  • लोगों को माफ करना सीखें.
  • अपने मन में किसी बात का बोझ न रखें.

ये भी पढ़ें- Numerology: शिव, विष्णु, काली या दुर्गा जी, आपके इष्ट देव और देवी कौन है? जानें अपने मूलांक से

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ