Aaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, यहां पढ़ें 01 जून 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 01 जून 2026 दिन सोमवार को ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है. इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें आज 01 जून 2026 का राशिफल.

RASHIFAL.jpg (1)

Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 01 June 2026: आज 02 जून 2026 दिन सोमवार को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की प्रपितदा तिथि है. आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा पर ज्येष्ठा और मूल नक्षत्र रहेगा. इसके साथ ही कौलव और तैतिल करण रहेगा. इसके साथ ही सिद्ध और साध्य योग का निर्माण हो रहा है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 01 जून 2026, दिन सोमवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

आप अपने वाक्य चातुर से कार्य बना लेंगे. व्यापार- व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी. खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है. यात्रा से लाभ संभव है. आप समय पर अपना कार्य करना सीखें.

वृषभ राशि 

विज्ञापन

वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है. आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. बने काम बिगड़ सकते है. अपनी सोच को बदलें न की दूसरों को बदलने की कोशिश करें. क्रोध पर नियंत्रण रखें. इष्ट आराधना सहायक होगी.

मिथुन राशि 

विज्ञापन

संतान के विवाह की आपको चिंता रहेगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. पूंजी निवेश से आपको लाभ संभव है. राजकीय क्षेत्रों से जुड़े जातकों के लिए यह समय मिश्रित फलदाई है. अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करे अन्यथा नुकसान हो सकता है.

कर्क राशि 

विज्ञापन

आपकी व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल होगी. सेहत का ध्यान रखें. स्वस्थ रहें, मस्त रहे और व्यर्थ की चिंता छोड़ दें. खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ट है. समय रहते पूंजी निवेश कर दें. शत्रु वर्ग सक्रिय होगा.

विज्ञापन

सिंह राशि 

आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे. जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है, इसका लाभ लें. पारिवारिक जनों से भेट होगी. अनायास खर्च हो सकता है. समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे.

विज्ञापन

कन्या राशि 

आपके धनकोष में वृद्धि होगी. अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें. आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते है. मन में कई दुविधाएं चल रही है. आध्यत्मिक बल से लाभ होगा. विद्यार्थी वर्ग परेशान रहेगा.

विज्ञापन

तुला राशि 

लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवादो का आज अंतिम दिन है. महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे. छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है. ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि 

आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा. आप कितना सोचते हैं, पर करते कितना है, इस पर ध्यान दें. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. भूमि-भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है.

विज्ञापन

धनु राशि 

विज्ञापन

आज आप असमंजस की स्थिति से गुजर रहे है. शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें. वाहन क्रय करने का मन बना सकते हैं. अपनी सोच को बदलें लाभ होगा. मित्रों से मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा.

मकर राशि 

विज्ञापन

आप दुसरों के लिए बुरा न सोचें. अपने आहार पर नियंत्रण रखें. पेट संबंधित रोग संभव है. समय कम है, काम ज्यादा है इसलिए मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता अवश्य मिलेगी. मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा.

कुंभ राशि 

विज्ञापन

जो करना चाहिए वो करें. फ़ालतू समय बर्बाद ना करें. दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे. शान्ति से विचार कर कोई निर्णय लें. आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि के आसार हैं. पुराने निवेश से लाभ होगा.

मीन राशि 

विज्ञापन

कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे. उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे. अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम हैं. दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी. आज होने वाली यात्रा को टालें, वही बेहतर है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ