Past Life Karmic Lessons: राशि से खुलेंगे पिछले जन्म के राज, जानें अब कौन-कौन सी गलतियां न करें

Past Life Mistakes: अक्सर आपने अपने बड़ों को कहते हुए सुना होगा कि पिछले जन्म के पाप आसानी से पीछा नहीं छोड़ते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ये जानने का प्रयास किया है कि वो कौन-कौन सी गलतियां थीं, जिनके कारण आप मुश्किल में फंसते थे? यदि नहीं, तो चलिए 12 राशियों के पिछले जन्म की गलतियों के बारे में जानें, जिन्हें उन्हे आज में दोहराने से बचना चाहिए.

Karmic Lessons For Each Zodiac Signs

Credit- News 24 Graphics

Karmic Lessons For Each Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र एक भारतीय विज्ञान है, जिसमें राशि की मदद से हर व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में जाना जाता है. साथ ही व्यक्ति को अपने आज व फ्यूचर को सुधारने के लिए उपाय, गलतियां व सुझाव दिए गए हैं. इसके अलावा उन गलतियों के बारे में भी बताया गया है, जिनकी वजह से व्यक्ति पिछले जन्म में परेशान रहा था. यदि आज के समय में व्यक्ति इन गलतियों पर ध्यान देता है तो उसके तनाव में रहने की संभावना कम हो जाती है.

विज्ञापन

आज हम आपको ज्योतिष शास्त्र की मदद से मेष से लेकर मीन राशि वालों के पिछले जन्म की उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें उन्हें आज यानी कलयुग में करने से बचना है, अन्यथा वो किसी बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि (Aries):

  • हर परिस्थिति में धैर्य और संयम रखें.
  • दूसरों के नजरिए को समझने का प्रयास करें.

वृषभ राशि (Taurus):

  • छोटे से बड़े हर बदलाव को अपनाएं.
  • जल्दबाजी से बचें.

मिथुन राशि (Gemini):

  • रिश्तों को जोड़ने का प्रयास करें.
  • अहंकार से बचें.

कर्क राशि (Cancer):

  • खुद से प्यार करें.
  • दूसरों की बातों में आने से बचें.

सिंह राशि (Leo):

  • अहंकार को अपने ऊपर हावी न होने दें.
  • दूसरों को छोटा महसूस न करवाएं.

कन्या राशि (Virgo):

  • हर चीज में परफेक्शन खोजने की आदत को छोड़ दें.
  • परिवर्तन को अपनाएं.

ये भी पढ़ें- Numerology: पिछले जन्म की गई गलतियां अब न दोहराएं, मूलांक से जानें Karmic Lessons

तुला राशि (Libra):

  • खुद को प्राथमिकता दें.
  • अपने आत्म-सम्मान से कभी समझौता न करें.

वृश्चिक राशि (Scorpio):

  • क्षमा करना सीखें.
  • बदले की भावना को अपने ऊपर हावी न होने दें.

धनु राशि (Sagittarius):

  • दिखावे से बचें.
  • अपनी जिम्मेदारियों को पूरा जरूर करें.

मकर राशि (Capricorn):

  • किसी एक चीज के पीछे भागने से बचें.
  • निजी रिश्तों और भावनाओं को भी महत्व दें.

कुंभ राशि (Aquarius):

  • जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें.
  • भावनाओं को अपने ऊपर हावी न होने दें.

मीन राशि (Pisces):

  • दूसरों की मदद करने के चक्कर में अपने आत्म-सम्मान से समझौता न करें.
  • अपनी बातों को रखना सीखें.

ये भी पढ़ें- Numerology: शिव, विष्णु, काली या दुर्गा जी, आपके इष्ट देव और देवी कौन है? जानें अपने मूलांक से

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ