Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त, 2026 को श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है, जिस दिन मुख्य रूप से रक्षाबंधन, गायत्री जयंती और वर्ष का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण पड़ रहा है. यह भारत में दृश्य न होने के कारण मान्य सूतक से मुक्त रहेगा. यह बेहद शुभ है. इनके अलावा रक्षाबंधन के दिन कुछ विशेष ज्योतिषीय योग बन रहें हैं, जिससे इस दिन का प्रभाव कई गुना फलदायी हो रहा है. इस दिन हंस महापुरुष राजयोग बन रहा है. देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क राशिमें गोचर कर रहे हैं. जब गुरु अपनी उच्च राशि में केंद्र भाव में होते हैं, तो ‘हंस पंचमहापुरुष राजयोग’ का निर्माण होता है. इसके साथ ही, सिंह राशि में बुध-सूर्य का ‘बुधादित्य राजयोग’ बना रहा है. सूर्य देव 17 अगस्त को अपनी स्वराशि सिंह में आ चुके हैं और बुध भी 22 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं. सूर्य और बुध की इस युति से अत्यंत शुभ बुधादित्य राजयोग पहले से बना हुआ रहेगा और यह 28 अगस्त को भी पूरी तरह क्रियाशील रहेगा. यह योग सरकारी कार्यों में सफलता, मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता और तीक्ष्ण बुद्धि प्रदान करता है. केवल इतना ही नहीं, इस दिन गोचर में कन्या राशि के शुक्र और मीन राशि के शनि आमने-सामने यानी समसप्तक योग बना रहे हैं, जिसका प्रभाव कई राशियों के लिए धन लाभ और करियर उन्नति के द्वार खोलेगा. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन यानी 28 अगस्त को भद्रा का भी कोई असर नहीं रहेगा. इन सभी ज्योतिषीय योग-संयोग का असर यूं तो सभी राशियों पर व्यापक रूप से होगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए उनका गोल्डन टाइम साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके डेवलपमेंट की स्पीड तेज होगी और धन की आमद बढ़ेगी.
कर्क राशि
रक्षाबंधन कर्क राशि के जातकों के लिए ग्रोथ का मजबूत फेज लेकर आ सकता है. गुरु आपकी राशि में उच्च स्थिति में हैं. इससे कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और बड़े फैसलों में क्लैरिटी आएगी. जॉब में कोई नई रेस्पॉन्सिबिलिटी मिल सकती है. सीनियर्स आपके काम को नोटिस करेंगे. बिजनेस में अटका हुआ पेमेंट मिलने के संकेत हैं. धन की आमद बढ़ सकती है, लेकिन खर्च भी सोच-समझकर करें. फैमिली में आपका इन्फ्लुएंस बढ़ेगा. भाई-बहन के साथ बॉन्डिंग और मजबूत होगी. लव रिलेशनशिप में पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है. स्टूडेंट्स को पढ़ाई में फोकस बनाए रखने से अच्छा रिजल्ट मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: Nimbu Mirchi: घर या दुकान के बाहर नींबू-मिर्ची कब लगाएं? जानें सही दिन, समय, उतारने और फेंकने का तरीका
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय अपॉर्च्युनिटीज को एक्शन में बदलने का है. गुरु की स्थिति आपके लिए क्रिएटिविटी और नए प्लान्स को सपोर्ट करेगी. करियर में अचानक कोई यूजफुल कॉन्टैक्ट बन सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी स्ट्रैटेजी लोगों को इम्प्रेस करेगी. बिजनेस करने वालों को नए क्लाइंट या पार्टनरशिप का प्रपोजल मिल सकता है. रुका हुआ पैसा धीरे-धीरे वापस आने की संभावना है. इन्वेस्टमेंट में जल्दबाजी करने से बचें. फैमिली में किसी बड़े सदस्य की सलाह काम आएगी. लव रिलेशनशिप में भरोसा बढ़ेगा. सिंगल लोगों की किसी इंटरेस्टिंग व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है. आपकी सोशल इमेज भी मजबूत होगी.
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए यह समय कॉन्फिडेंस और रिकॉग्निशन से जुड़ा रह सकता है. सूर्य और बुध का आपकी राशि में प्रभाव कम्युनिकेशन को मजबूत करेगा. जॉब में लीडरशिप दिखाने का मौका मिल सकता है. बॉस के सामने आपका कोई आइडिया पसंद किया जा सकता है. प्रमोशन या रोल चेंज को लेकर पॉजिटिव संकेत मिल सकते हैं. बिजनेस में ब्रांडिंग और मार्केटिंग से फायदा हो सकता है. कोई पुराना कॉन्टैक्ट फिर से बिजनेस अपॉर्च्युनिटी बन सकता है. धन के मामले में इनकम बढ़ाने के नए रास्ते दिखाई देंगे. लव रिलेशनशिप में आपकी बात का असर पार्टनर पर ज्यादा रहेगा. हालांकि ईगो को बीच में न आने दें. फैमिली में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन सम्मान भी मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Pranam Benefits: बड़े-बुजुर्गों के पैर छूना नैतिक जिम्मेदारी है या धार्मिक संस्कार, जानें प्रणाम का वैज्ञानिक महत्व
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय प्रैक्टिकल गेन्स पर फोकस करने वाला रहेगा. शुक्र की स्थिति आपकी क्रिएटिविटी और पर्सनल चार्म को बढ़ा सकती है. जॉब में कोई ऐसा काम मिल सकता है, जिसमें आपकी खास स्किल सामने आए. वर्क प्लेस पर आपकी मेहनत का क्रेडिट मिलने की संभावना है. बिजनेस में पुराने कस्टमर से दोबारा अच्छा ऑर्डर मिल सकता है. धन कमाने का कोई साइड अपॉर्च्युनिटी भी सामने आ सकता है. हालांकि लग्जरी शॉपिंग पर बजट बिगाड़ने से बचें. फैमिली में किसी शुभ काम की तैयारी शुरू हो सकती है. लव बर्ड्स के बीच फ्यूचर को लेकर सीरियस बातचीत हो सकती है. लाइफ पार्टनर आपके किसी डिसीजन में पूरा सपोर्ट दे सकता है. स्टूडेंट्स क्रिएटिव सब्जेक्ट्स में बेहतर परफॉर्मेंस दे सकते हैं.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. सिंह राशि में सूर्य-बुध की स्थिति आपके लिए इनिशिएटिव और लर्निंग को मजबूत कर सकती है. करियर में कोई नया प्रोजेक्ट आपकी पहचान बना सकता है. जॉब बदलने का विचार है तो बेहतर अपॉर्च्युनिटी पर नजर रखें. बिजनेस में मार्केटिंग, कम्युनिकेशन और नेटवर्किंग से फायदा हो सकता है. किसी इन्फ्लुएंशियल व्यक्ति से हुई मुलाकात आगे चलकर काम आएगी. धन के मामले में अचानक कोई छोटा फाइनेंशियल गेन मिल सकता है. लेकिन रिस्की इन्वेस्टमेंट से दूरी रखना बेहतर रहेगा. लव रिलेशनशिप में बातचीत से पुराना टेंशन खत्म हो सकता है. फैमिली में भाई-बहन का सहयोग मिलेगा. स्टूडेंट्स को कॉम्पिटिटिव की तैयारी में नई मोटिवेशन मिल सकती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
4 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines