36 साल की उम्र में पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन, जिम्बाब्वे बोर्ड ने दी दुखद खबर

Sarah Dambanevana Passed Away: क्रिकेट जगत में शोक की लहर छा गई है. ICC महिला अंपायर और जिम्बाब्वे की पूर्व तेज गेंदबाज सारा डाम्बानेवाना का 36 साल की उम्र में निधन हो गया है.

zimbabwe cricketer

63 इंटरनेशनल मैचों में अंपायरिंग करने वाली सारा डाम्बानेवाना का निधन हो गया है (Image: ICC)

Sarah Dambanevana Passed Away: जिम्बाब्वे क्रिकेट में शोक की लहर छा गई है. जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम की पूर्व तेज गेंदबाज और अंपायर सारा डाम्बानेवाना का निधन हो गया है. 36 साल की उम्र में वह दुनिया को अलविदा कह गई हैं. जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान जारी करते हुए सारा के निधन की दुखद खबर साझा की. मार्च से ही उनकी हालत बिगड़ गई थी और वह अस्पताल में थीं. जिंदगी की लड़ाई लड़ते हुए उन्होंने दम तोड़ दिया. वह ICC वुमेंस अंपायर टीम का हिस्सा थीं और उन्होंने भारत के कई मैचों में भी अंपायरिंग की.

विज्ञापन

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने जारी की स्टेटमेंट

जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष तवंगवा मुकुहलानी ने बयान में सारा डाम्बानेवाना के योगदान के बारे में बात की और उन्हें याद किया. उन्होंने कहा, ‘सारा ने एक खिलाड़ी और अंपायर के रूप में जिम्बाब्वे क्रिकेट के लिए अपनी सेवाएं दीं. उनकी काबिलियत ने उन्हें दुनिया भर में पहचान दिलाई. वर्ल्ड कप के फाइनल में उन्हें अंपायरिंग करते हुए देखना हमारे क्रिकेट बोर्ड और देश के लिए गर्व का पल था.’

विज्ञापन

मुकुहलानी ने आगे कहा, ‘उन्होंने जिम्बाब्वे की सभी महिलाओं को दिखाया कि सीमित अवसरों के बावजूद खेल के शीर्ष स्तर पर अपनी जगह कैसे बनाई जा सकती है. उनकी उपलब्धियों ने कई अन्य महिलाओं के लिए रास्ते खोले और उन्हें अपने सपने साकार करने का आत्मविश्वास दिया. हम उन्हें हमेशा याद रखेंगे. उनके दुनिया को अलविदा कहने से हमारे क्रिकेट परिवार में एक खाली स्थान रह गया है. हालांकि, उन्होंने जो उदाहरण सभी के सामने पेश किया है, वह पीढ़ियों को प्रेरित करेगा.’

विज्ञापन

कैसा था सारा डाम्बानेवाना का करियर?

सारा डाम्बानेवाना ने 2009 में अपना डेब्यू किया था और वह 2014 तक जिम्बाब्वे की महिला टीम का हिस्सा थीं. 2022 में उन्होंने अंपायरिंग में अपने करियर की शुरुआत की थी और वह ICC के डेवलपमेंटल पैनल ऑफ अंपायर्स का हिस्सा बनीं. उन्होंने पहले अंडर 19 महिला क्रिकेट में अंपायरिंग की, जिसके बाद सीनियर इंटरनेशनल मैचों में उन्हें ICC ने मौका दिया.

उन्होंने 2 सितंबर 2023 को अपने अंपायरिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद 2024 के वुमेंस T20 वर्ल्ड कप और 2025 के वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप में भी उन्होंने अंपायरिंग की. वर्ल्ड कप में भारत के श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में भी उन्होंने निर्णायक की भूमिका निभाई थी. उन्होंने कुल 63 सीनियर इंटरनेशनल मैचों में अंपायरिंग की, जिनमें 42 वुमेंस T20I, 11 वुमेंस ODI और 10 मेंस T20I मैच शामिल हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ