Nimbu Mirchi: घर या दुकान के बाहर नींबू-मिर्ची कब लगाएं? जानें सही दिन, समय, उतारने और फेंकने का तरीका

Nimbu Mirchi: हिन्दू धर्म में नींबू-मिर्ची की माला सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि बुरी नजर से बचाव का एक प्राचीन और अचूक उपाय माना जाता है. मान्यता है कि सही विधि अपनाने से यह घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाती है. आइए जानते हैं, इसे लगाने का सही समय और दिन कौन-सा है और इसे उतारने के नियम क्या हैं?

Nimbu-Mirchi

शनिवार को नींबू-मिर्ची लगाएं, पुरानी माला बहते पानी में विसर्जित करें। (फोटो क्रेडिट: AI | News24)

Nimbu Mirchi: आपने अनेक दुकानों, संस्थानों और घरों के दरवाजे पर नींबू-मिर्ची की माला लटकी देखी होगी. क्या आपने कभी ये सोचा है, क्यों ये परंपरा बदस्तूर चली आ रही है? आपको बता दें कि नींबू-मिर्ची यह परंपरा महज एक रिवाज नहीं नहीं है. दरअसल, जनमानस की धारणा है कि यह ‘खुशहाली का सिक्योरिटी गार्ड’ और एक अचूक नजरबट्टू है. सदियों से चली आ रही इस परंपरा में इसे लगाने, बदलने और फेंकने के भी कुछ खास नियम भी हैं. कहते हैं, जरा सी लापरवाही महंगी पड़ जाती है. वहीं इसे सही विधि से लगाने पर यह बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा करता है. आइए, जानते हैं नींबू-मिर्ची लगाने, बदलने और विसर्जित करने की सटीक विधि, जो किस्मत बदल सकती है.

विज्ञापन

सही दिन और समय

नींबू-मिर्ची लगाने के लिए शनिवार का दिन सबसे शुभ माना गया है. कुछ परंपराओं में इसे मंगलवार को भी बदलते हैं. मान्यता है कि इसे हमेशा सुबह या शाम के समय लगाना शुभ और फलदायी होता है. इसे स्नान और पूजा-पाठ के बाद ही मुख्य द्वार पर टांगना चाहिए.

विज्ञापन

कब-किस दिन नहीं लगाएं: दोपहर या रात के समय इसे लगाने से बचना आवश्यक है. साथ ही यह ध्यान रखें कि अमावस्या या पितृपक्ष के दिन नई नींबू-मिर्ची न लगाएं, क्योंकि यह परिणाम नहीं दे पाता है.

विज्ञापन

बनाने और लगाने का सही तरीका

इसे बनाने के लिए एक साबुत नींबू और सात हरी मिर्च की जरूरत होती है. फिर इन्हें पिरोने के लिए काले रंग के सूती धागे का इस्तेमाल किया जाता है. ध्यान रखें, यदि इसे आप खुद बना रहे हैं, तो सबसे नीचे नींबू रखें और फिर उसके ऊपर सातों मिर्च पिरोएं.

कहां और कैसे लगाएं: इसे घर या दुकान के मुख्य दरवाजे के ठीक बीचों-बीच लटकाएं. ऊंचाई ऐसी रखें कि आने-जाने वालों का सिर इससे न टकराए, लेकिन बाहर से आने वालों की नजर इस पर जरूर पड़े.

विज्ञापन

मंत्र और शुभता

नींबू-मिर्ची की माला बनाते या बांधते समय “ॐ हनुमते नमः”, “ॐ नमः शिवाय” या “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का मानसिक जाप करें. इससे यह और अधिक प्रभावी हो जाता है और बुरी शक्तियां आपके घर के पास नहीं फटकतीं.

बदलने और फेंकने का सही नियम

पुरानी नींबू-मिर्ची को हर शनिवार को ही उतारकर नई लगानी चाहिए. अगर यह बीच में ही सूख जाए या काली पड़ जाए, तो उसे तुरंत हटा दें. उतारी गई पुरानी नींबू-मिर्ची को बहते पानी, जैसे, नदी या नहर में विसर्जित करें. यदि पानी की व्यवस्था न हो, तो इसे किसी सुनसान जगह या पेड़ के नीचे ऐसे स्थान पर रखें जहां किसी का पैर न पड़े. कभी भी पुरानी नींबू-मिर्ची को घर के कचरे के डिब्बे में न फेंकें. उतारते समय इस पर अपना पैर न पड़ने दें और न ही इसे किसी को दें.

विज्ञापन

धार्मिक कारण

पौराणिक मान्यता के अनुसार, अलक्ष्मी, जो कि दरिद्रता की देवी भी हैं, को खट्टा और तीखा भोजन पसंद है. जब वे घर के बाहर ही नींबू-मिर्ची का भोग पा लेती हैं, तो तृप्त होकर वहीं से लौट जाती हैं और घर के अंदर प्रवेश नहीं करतीं है. परिणामस्वरूप घर में शुभता और

विज्ञापन

वैज्ञानिक दृष्टि: कुछ लोग इसे विज्ञान से भी जोड़ते हैं. उनका तर्क है कि नींबू में साइट्रिक एसिड और मिर्च में कैप्साइसिन होता है. इनकी तेज गंध हवा को शुद्ध करती है और कीड़े-मकोड़ों, मच्छरों को घर से दूर रखती है. इसे भी नकारा नहीं जा सकता है.

नई गाड़ी-वाहन के लिए नींबू-मिर्ची

नई गाड़ी या वाहन के लिए नींबू-मिर्ची लगाते समय वाहन के ऑनर यानी मालिक को ही इसे खुद लगाना चाहिए. फिर पूजा के बाद सात हरी मिर्च और एक नींबू को काले या सफेद धागे में पिरोकर सामने के बंपर या नंबर प्लेट के नीचे लटका देना चाहिए. इसके बाद पहली यात्रा से पहले टायर के नीचे नींबू कुचलने का भी नियम है. मान्यता है कि यह व्हीकल को बुरी नजर से बचाता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ