व्रत वाला दही हो जाता है खट्टा? इन आसान ट्रिक्स से लंबे समय तक रहेगा फ्रेश

क्या आप भी व्रत के दौरान दही का सेवन करते हैं, लेकिन मार्केट और घर में जमी दही दोनों ही खट्टी है, जिस कारण आप इन्हें खा नहीं पा रहे हैं? आइए जानते हैं कैसे आप सही तरीके से जमा सकते हैं दही.

How To Keep Curd Fresh During Vrat
1 / 7
व्रत के लिए जमाई गई दही को खट्टा होने से कैसे बचाएं? (Image: AI)

नवरात्रि शुरू हो गई है और लोग व्रत भी रखने लगे हैं. व्रत के दौरान हर चीज नहीं खाई जा सकती है, बल्कि सीमित चीजों का ही सेवन किया जा सकता है; जिसमें दही भी शामिल है. अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि व्रत के लिए रखा गया दही जल्दी खट्टा हो जाता है, जिससे व्रत में उसे खाना मुश्किल हो जाता है. आइए जानते हैं कैसे आप दही को लंबे समय तक फ्रेश रख सकते हैं.  

विज्ञापन

खट्टा दही खाने में मुश्किल

खट्टा दही खाने में मुश्किल2 / 7

दही का सेवन सेहत के लिए लाभकारी जरूर होता है, लेकिन इसका स्वाद अच्छा होना भी जरूरी है. अगर दही का स्वाद सामान्य है तो खाना आसान रहता है. वहीं, अगर दही खट्टी हो जाती है, तो उसे खाना लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है और व्रत की स्थिति में खट्टा दही, हर किसी को पसंद नहीं आता है.

विज्ञापन

कुछ टिप्स से दही को रख सकते हैं फ्रेश

कुछ टिप्स से दही को रख सकते हैं फ्रेश3 / 7

अगर दही जमाने के बाद, कुछ ही देर में खटास पैदा हो जाती है, तो कुछ आसान टिप्स को अपनाने से इस समस्या को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है.

जामन की मात्रा बहुत जरूरी

जामन की मात्रा बहुत जरूरी4 / 7

अक्सर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि दही का स्वाद खट्टा रहेगा या सामान्य ये इस बात पर भी निर्भर करता है कि दही जमाने के लिए कितनी मात्रा में जामन डाली गई है. अगर दही जमाने के लिए ज्यादा मात्रा में जामन डाला जाए, तो दही खट्टी हो सकती है.

विज्ञापन

दही जमाने के लिए कितनी जामन डालें?

दही जमाने के लिए कितनी जामन डालें?5 / 7

सवाल उठता है कि कितने दूध में कितना जामन डालें कि दही खट्टा न हो? नवरात्रों में दही जमाते वक्त इस बात का ख्याल रखें कि आधा लीटर दूध में लगभग आधा छोटा चम्मच जामन काफी होता है. इसके बाद जमाने के लिए तापमान का ख्याल रखना भी जरूरी होता है.

दही जमाते वक्त सही जगह चुनें

दही जमाते वक्त सही जगह चुनें6 / 7

दही जमाते वक्त अक्सर लोग जमते दही को चूल्हे या फिर खिड़की के पास रख देते हैं, जहां धूप आती है. ऐसा करने से दही में खटास आ सकती है और दही ठीक से नहीं जम पाएगा. बेहतर रहेगा कि आप दही जमाते वक्त उसे किसी ठंडी जगह पर रखें.

विज्ञापन

दही जमते ही फ्रिज में रखें

दही जमते ही फ्रिज में रखें7 / 7

दही जब अच्छे से जम जाएं, तो बिना देरी उसे फ्रिज में रख दें और जरूरत के अनुसार, उसे निकाल कर खाएं. इस बात का भी ध्यान रखें कि दही को बार-बार बाहर निकाल कर खुले में देर तक न छोड़े, इससे भी दही खट्टी हो सकती है. (Images: Pexels) यह भी पढ़ें: कुकर में चावल बनाते समय हो गए चिपचिपे? फेंकें नहीं, इस आसान तरीके से करें ठीक अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन