Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

रक्षाबंधन पर सिर्फ भद्रा ही नहीं इस अशुभ मुहूर्त का भी रहेगा साया, जानें किस वक्त राखी बांधना है मंगलकारी

Raksha Bandhan 2023: रक्षा बंधन का त्योहार इस बार भद्रा के साए की वजह से 30 और 31 अगस्त दोनों ही दिन मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, रक्षा बंधन पर 30 अगस्त को भद्रा का साया रहने वाला है। इसके अलावा इस बार रक्षा बंधन पर राहु काल का भी साया है। इस दिन राहु […]

Author
Edited By : Dipesh Thakur Updated: Aug 30, 2023 12:30
Raksha Bandhan 2023
Raksha Bandhan 2023

Raksha Bandhan 2023: रक्षा बंधन का त्योहार इस बार भद्रा के साए की वजह से 30 और 31 अगस्त दोनों ही दिन मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, रक्षा बंधन पर 30 अगस्त को भद्रा का साया रहने वाला है। इसके अलावा इस बार रक्षा बंधन पर राहु काल का भी साया है। इस दिन राहु काल के साथ-साथ भद्र का भी साया रहेगा। ऐसे में ये दोनों ही अशुभ मुहूर्त राखी बांधने के लिए शुभ नहीं हैं। आइए जानते हैं कि रक्षा बंधन पर किस शुभ मुहूर्त में राखी बांधना शुभ रहेगा।

रक्षाबंधन पर भद्रा और राहु काल का साया

दृक पंचांग के मुताबिक इस बार रक्षा बंधन पर पूर्णिमा तिथि शुरू होने के साथ भद्राकाल भी शुरू हो रहा है। यह भद्रा काल रात 9 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। वहीं इस दौरान दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से लेकर 1 बजकर 58 मिनट तक राहु काल रहेगा। ऐसे में इस दौरान राखी बांधना बेहद अशुभ साबित हो सकता है। अगर आप आज राखी बांधना चाहती हैं तो रात 9.02 बजे के बाद का समय शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan Gift: रक्षाबंधन पर अपनी बहनों को राशि के अनुसार दें गिफ्ट, रिश्तों में हमेशा रहेगी मिठास

31 अगस्त को राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त

अगर आप भद्रा का ख्याल रखकर 30 की जगह 31 अगस्त को राखी बांधना चाहती हैं तो इसके लिए शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 05 मिनट से पहले तक का ही है। इसके साथ ही इस दिन सुबह 4 बजकर 26 मिनट से लेकर 5 बजकर 14 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा। हिंदू धर्म में ब्रह्म मुहूर्त को बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस शुभ मुहूर्त में राखी बांधने से भाई की किस्मत चमक जाती है।

---विज्ञापन---

कितने धागों का होना चाहिए राखी?

शास्त्रों में राखी लेकर खास बातें बताई गई हैं। मान्यता है कि रक्षा बंधन पर तीन धागों का रक्षा सूत्र बांधना शुभ है। इसके साथ ही राखी में लाल, पीले और सफेद रंग के धागों का होना जरूरी है। इसके अलावा अगर रक्षा सूत्र में चंदन लगा हो तो यह और भी अच्छा है।

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2023 Date: रक्षा बंधन कब है आज या कल? इस समय तक है भद्रा, जानें शुभ मुहूर्त

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Aug 30, 2023 12:30 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.