Numerology Love Life: किन लोगों के साथ बनती है मूलांक 8 की बेस्ट जोड़ी? अंक ज्योतिष से जानें परफेक्ट जीवनसाथी

Numerology Love Life: अंक ज्योतिष में मूलांक के जरिए बेस्ट लाइफ पार्टनर के बारे में जान सकते हैं. जन्म तारीख से मूलांक और मूलांक से स्वामी ग्रह का पता कर व्यक्ति के लिए परफेक्ट जीवनसाथी के बारे में पता कर सकते हैं. आइये मूलांक 8 वालों के लिए बेस्ट जोड़ी के बारे में यहां जानते हैं.

mulank.jpg_4ccde2

Credit- AI Gemini

Numerology Love Life: किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है. मूलांक 8 वालों के स्वामी ग्रह शनिदेव होते हैं. मूलांक 8 के लोगों पर शनिदेव का प्रभाव देखने को मिलता है. शनि ग्रह को न्याय देने वाले और कर्मफल दाता माना जाता है. मूलांक 8 के लोगों को शनि के प्रभाव के कारण कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलती है. शनिदेव के प्रभाव से मूलांक 8 के लोग अनुशासित और रहस्यमयी होते हैं. इन लोगों की जोड़ी किन लोगों के साथ बनती है. आइये जानते हैं. मूलांक 2 के लोग कोमल और भावुक होते हैं. मूलांक 8 के लोग कठोर और अनुशासन प्रिय होते हैं. यह लोग एक-दूसरे को संभाल लेते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 2 वाले लोग

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 के स्वामी ग्रह चंद्रमा माने जाते हैं. किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 हुआ है, तो उसका मूलांक 2 होता है. मूलांक 2 के लोगों की जोड़ी मूलांक 8 के लोगों के साथ अच्छी बनती है. इन लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. यह दोनों अच्छे कपल साबित होते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 4 वाले लोग

अंक ज्योतिष के अनुसार, महीने की 4, 13, 22 और 13 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है. मूलांक 4 के लोगों के स्वामी ग्रह राहु होते हैं. इन लोगों की मूलांक 8 वालों के साथ अच्छी बनती है. इनका अच्छा रिश्ता बनता है. यह एक-दूसरे की भावानओं को समझते हैं. मूलांक 8 वालों की जोड़ी मूलांक 4 वालों के साथ बनती है, तो यह लोग करियर में आगे जाते हैं. इन लोगों के जीवन में खुशियां आती हैं.

विज्ञापन

मूलांक 6 वाले लोग

मूलांक 6 के स्वामी ग्रह शुक्र ग्रह होते हैं. किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है. मूलांक 6 के लोगों की लाइफ लग्जरी और प्यार से भरपूर होती है. इन लोगों की जोड़ी मूलांक 8 के लोगों के साथ अच्छी बनती है. इन दोनों मूलांक की जोड़ी बनने पर जीवन खुशियां और रोमांस से भर जाता है. इन्हें जीवन में खूब पैसा और मान-सम्मान मिलता है. बता दें कि, मूलांक 8 वालों की जोड़ी अपने ही मूलांक यानी मूलांक 8 के साथ अच्छी बनती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.भ

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ