Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 21 June 2026: आज भानु सप्तमी पर बन रहा त्रिपुष्कर योग और सर्वार्थ सिद्धि योग, पंचांग से जानिए शुभ समय

Aaj Ka Panchang: आज 21 जून 2026 को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. आज रविवार के दिन भानु सप्तमी है. इस दिन सूर्यदेव की उपासना का महत्व होता है. चलिए पंचांग से दिनभर के शुभ-अशुभ समय, योग नक्षत्र और करण के बारे में जानते हैं. यहां पढ़ें 21 जून का पंचांग.

Panchang.jpg_22edcf

Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Panchang 21 June 2026: आज 12 जून 2026 दिन रविवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि पर भानु सप्तमी है. इसके साथ ही त्रिपुष्कर योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. रविवार का दिन सूर्यदेव की उपासना के लिए खास होता है. इसके साथ ही आज 21 जून को विश्व योग दिवस भी है. आज रविवार को सूर्यदेव को अर्घ्य दें और अच्छी सेहत के लिए योग करें. आज दिनभर शुभ-अशुभ समय, योग और नक्षत्र क्या रहने वाला है. इसके बारे में पंचांग के जरिए जान सकते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 21 जून 2026 के योग, नक्षत्र, करण और शुभ-अशुभ समय के बार में पंचांग से जानें.

विज्ञापन

तिथि, नक्षत्र, करण और योग

तिथि – सप्तमी, दोपहर 3 बजकर 20 मिनट के बाद अष्टमी
माह – ज्येष्ठ
पक्ष – शुक्ल पक्ष
नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी और उत्तराफाल्गुनी
करण – वणिज, विष्टि और बव
योग – सिद्धि और व्यतीपात
दिन – रविवार
दिशाशूल – पश्चिम

विज्ञापन

संवत और चंद्रमास

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

सूर्योदय – सुबह 05:24
सूर्यास्त – शाम 07:22
चन्द्रोदय – दोपहर 11:53
चन्द्रास्त – रात 12:05, 22 जून

विज्ञापन

शुभ समय

अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि पर मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करने मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. इसके साथ ही बुध ग्रह का क्रान्तिवृत्त परिवर्तन दक्षिण की ओर होगा. सभी नवग्रहों की स्थिति की बात करें, तो सूर्य ग्रह मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्रमा सिंह राशि में विराजमान रहेंगे. मंगल ग्रह मेष राशि में विराजमान रहेंगे. बुध ग्रह मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे. देवगुरु बृहस्पति कर्क और शुक्र ग्रह कर्क राशि में विराजमान रहेंगे. शनि ग्रह मीन राशि में विराजमान रहेंगे. केतु ग्रह सिंह और राहु ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ