Kaalchakra: कैसे मिलेगी सुख-समृद्धि और बढ़ेगा धन? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए राशि अनुसार उपाय

Kaalchakra Today: आज 21 जून 2026 दिन रविवार के कालचक्र में राशि के अनुसार, धनलाभ पाने और जीवन में सुख-समृद्धि के उपायों के बारे में जानते हैं. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

RASHIFAL.jpg_950c9d

Photo Credit- News24GFX

Kaalchakra Today 21 June 2026: आज 21 जून 2026, दिन रविवार को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. आज भानु सप्तमी है. आज सप्तमी तिथि का समापन दोपहर को 3 बजकर 20 मिनट पर होगा और अष्टमी तिथि आरंभ हो जाएगी. आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र सुबह 9 बजकर 31 मिनट तक रहेगा. इसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र आरंभ हो जाएगा. सिद्धि योग सुबह को 11 बजकर 21 मिनट तक रहेगा. इसके बाद व्यीतीपात योग आरंभ हो जाएगा. आज वणिज, विष्टि और बव करण रहेगा. राहुकाल का समय सुबह 05 बजकर 37 मिनट से लेकर 07 बजकर 22 मिनट तक रहेगा. आज के कालचक्र में राशि अनुसार धनलाभ के लिए उपायों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि पहली राशि है. मेष राशि का स्थान मस्तक माना जाता है. मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं. सूर्य और गुरु ग्रह मेष राशि के स्वामित्व में पूर्व दिशा में होते हैं. मेष राशि के जातकों के लिए तीनमुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए. यह शुभ माना जाता है. सूर्य की उपासना करनी चाहिए और सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए. आर्थिक उन्नती के लिए और भाग्य के साथ के लिए मेष राशि वालों को श्रीहरि विष्णु भगवान की पूजा करनी चाहिए. आप किसी से भी मुफ्त की चीज न लें. भाई और पिता से विवाद न करें.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. वृषभ राशि का स्थान शरीर में मुख पर होता है. इसके कारक ग्रह शुक्र, बुध और शनि होते हैं. वृषभ राशि वालों के लिए छहमुखी रुद्राक्ष की माला शुभ होती है. करियर में तरक्की, आर्थिक वृद्धि और नौकरी में सफलता के लिए मां दुर्गा, मां काली, मां पार्वती यानी शक्ति की पूजा करनी चाहिए. शनिदेव के दिन शनिदेव को नमन करें. शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए. वृषभ राशि वालों को इन उपायों से लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

अन्य सभी 12 राशियों के बारे में जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ