Rajyog: होली के बाद 3 राशियों की चमक जाएगी किस्मत,बनेगा डबल गजकेसरी योग

Rajyog in Libra: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 27 मार्च को तुला राशि में गजकेसरी राजयोग बनने वाला है। जिसका प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ेगा। तो आज इस खबर में जानेंगे कि गजकेसरी राजयोग का निर्माण होने से किन-किन राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।

Gajakesari Yog
विज्ञापन

Rajyog in Libra: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा को मन, माता, मनोबल, बायीं आँख और छाती के कारक ग्रह माना गया है। माना जाता है कि चंद्र देव हर ढाई दिन पर अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। साथ ही किसी न किसी ग्रह के साथ युति बनाते रहते हैं। चंद्रमा के राशि परिवर्तन से शुभ और अशुभ राजयोग का निर्माण होता है। बता दें कि होली के दिन चंद्र देव कन्या राशि में रहेंगे। जहां पर पहले से ही केतु ग्रह विराजमान हैं। ऐसे में होली पर चंद्रमा केतु के साथ मिलकर ग्रहण लगा रहा है। उसके दो दिन बाद ही चंद्र देव तुला राशि में गोचर कर जाएंगे। तुला राशि में चंद्र देव के प्रवेश करने से गजकेसरी राजयोग बनेगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 27 मार्च को चंद्र देव तुला राशि में लग्न भाव में गोचर करेंगे। साथ ही बुध और गुरु भी चौथे भाव में विराजमान रहेंगे। बता दें कि 27 मार्च को चंद्रमा पर बुध के साथ-साथ गुरु की भी नजर पड़ेगी। तीनों ग्रह मिलकर फिर से गजकेसरी राजयोग बनाएंगे। यानी तुला राशि में चंद्र देव 27 मार्च को डबल गजकेसरी राजयोग बनाएंगे। तो आज इस खबर में जानेंगे कि डबल गजकेसरी राजयोग से किन-किन राशियों पर क्या-क्या प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन

मकर राशि

होली के दो दिन बाद तुला राशि में गजकेसरी योग के बनने से मकर राशि वाले लोगों के लिए बेहद ही लाभकारी सिद्ध होगा। अचानक मकर राशि वाले लोगों को धन मिल सकता है। ज्योतिषियों के अनुसार, मकर राशि वाले लोगों के लिए 27 मार्च के बाद तीन दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। ऐसे में जातक को कारोबार में गजब का लाभ होगा। साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहेगी। नया वाहन और संपत्ति आदि खरीद सकते हैं। कुल मिलाकर मकर राशि वाले लोगों को सभी क्षेत्रों में लाभ मिलेगा।

तुला राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि वाले लोगों पर डबल गजकेसरी राजयोग कफी लाभकारी सिद्ध होगा। जो लोग राजनीतिक के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होगी। साथ ही कारोबार में डबल मुनाफा हो सकता है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनको और अच्छी नौकरी मिल सकती है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। मन में एकाग्रता, ज्ञान-बुद्धि और विवेक में विकास होगा।

वृश्चिक राशि

तुला राशि में डबल गजकेसरी राजयोग बनने से वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। क्योंकि वृश्चिक राशि में चंद्रमा 12वें भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में वृश्चिक राशि वाले लोगों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। कारोबार में भी डबल मुनाफा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ