Numerology Prediction 20 June 2026: अंक ज्योतिष की दृष्टि से 20 जून 2026 शनिवार का दिन तीन मूलांक के लोगों के लिए खास रहेगा. 20 जून के दिन का मूलांक 2+0=2 यानी 2 है. मूलांक 2 के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं. चंद्र देव को मन, माता और भावनाओं का कारक ग्रह माना जाता है. 20 जून 2026 के दिन का भाग्यांक देखें, तो 2+0+0+6+2+0+2+6=18 यानी 1+8=9 रहेगा. भाग्यांक 9 के स्वामी मंगल ग्रह हैं. आज सभी मूलांक के लोगों पर चंद्रमा और मंगल ग्रह का प्रभाव रहेगा. मूलांक 1 से लेकर 9 तक के लिए दिन कैसा रहेगा इसके लिए यहां पढ़ें 20 जून का दैनिक भविष्यफल.
मूलांक 1 का भविष्यफल (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28)
मूलांक 2 और भाग्यांक 9 होने से इसका प्रभाव सभी लोगों पर देखने को मिलेगा. सूर्य चंद्रमा और मंगल के मित्र ग्रह है. ऐसे में मूलांक 1 के लोगों को लाभ मिलेगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा.
मूलांक 2 का भविष्यफल (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29)
मूलांक 2 के लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा. मानसिक शांति मिलेगी. लंबे समय से चल रहे तनाव से छुटकारा मिलेगा. मंगल के प्रभाव से साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी.
मूलांक 3 का भविष्यफल (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30)
मूलांक 3 के स्वामी ग्रह गुरु हैं. मंगल और चंद्र ग्रह मूलांक 3 वालों के मित्र हैं. इन लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. मानसिक शांति मिलेगी और ज्ञान में वृद्धि होगी. व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा.
मूलांक 4 का भविष्यफल (जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31)
मूलांक 4 के स्वामी ग्रह केतु हैं. केतु ग्रह वालों के लिए समय मुश्किल भरा रहेगा. क्रोध के कारण काम बिगड़ सकते हैं. तनाव हो सकता है. माता की सेहत का ध्यान रखें.
ये भी पढ़ें – Future Predictions: नास्त्रेदमस से भी आगे हैं ये 5 भविष्यवक्ता, जानिए हैरान करने वाली भविष्यवाणियां
मूलांक 5 का भविष्यफल (जन्म तारीख 5, 14 और 23)
बुध ग्रह मूलांक 5 वालों के स्वामी ग्रह हैं. बुध का चंद्रमा के साथ शत्रुता का संबंध है. मंगल ग्रह के साथ तटस्थ संबंध है. इन लोगों के लिए दिन खास नहीं रहने वाला है. इन लोगों को एकाग्रता की कमी होगी और क्रोध के कारण काम बिगड़ेंगे.
मूलांक 6 का भविष्यफल (जन्म तारीख 6, 15 और 24)
मूलांक 6 के स्वामी शुक्र का चंद्रमा के साथ शत्रुता का संबंध है. इन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इनके काम बिगड़ेंगे. रिश्तों में तनाव और परिवार में विवाद का सामना करना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें – Numerology Love Life: किन लोगों के साथ अच्छी बनती है मूलांक 6 की जोड़ी? शादी के बाद बदल जाती है किस्मत
मूलांक 7 का भविष्यफल (जन्म तारीख 7, 16 और 25)
मूलांक 7 के स्वामी केतु ग्रह का चंद्र और मंगल दोनों के साथ शत्रुता का संबंध है. इन लोगों के लिए समय बुरा रहने वाला है. भ्रम की स्थिति पैदा होगी. काम में बाधाएं आ सकती है.
मूलांक 8 का भविष्यफल (जन्म तारीख 8, 17 और 26)
मूलांक 8 के स्वामी ग्रह शनिदेव का चंद्रमा और मंगल के साथ संबंध अच्छा नहीं माना जाता है. इसके कारण इन लोगों को परेशानी हो सकती है. धन हानि और तनाव का सामना करना पड़ सकता है.
मूलांक 9 का भविष्यफल (जन्म तारीख 9, 18 और 27)
मूलांक 9 के स्वामी ग्रह मंगल ग्रह हैं. इन लोगों को मंगल के प्रभाव से संपत्ति और वाहन का सुख मिल सकता है. सेहत के लिहाज से समय अच्छा रहेगा. कार्य में सफलता मिलेगी.
ये भी पढ़ें – Ratna Shastra: मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही सफलता, तो जरूर धारण करें ये 3 रत्न, बदल सकती है तकदीर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
13 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
19 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines