Future Predictions: नास्त्रेदमस से भी आगे हैं ये 5 भविष्यवक्ता, जानिए हैरान करने वाली भविष्यवाणियां

Future Predictions: भारत में कई ऐसी भविष्यवक्ता रहे हैं जिन्होंने कई भविष्यवाणी की और वह सच भी साबित हुईं. भारतीय महान संतों और ऋषियों ने भविष्य के संकेत कई वर्षों पहले दे दिए थे. आइये इन भारतीय भविष्यवक्ताओं और इनकी हैरान कर देनी वाली भविष्यवाणियों के बारे में जानते हैं.

Future Predictions

Photo Credit- AI

Hindu Saints Future Predictions: नास्त्रेदमस एक प्रसिद्ध फ्रांसीसी भविष्यवक्ता और चिकित्सक थे. उन्होंने कई भविष्यवाणियां की थीं. वह अपनी रहस्यमयी भविष्यवाणियों के लिए जाने जाते हैं. विश्व भर में प्रसिद्ध नास्त्रेदमस के अलावा कई भारतीय महान संत और ऋषि हैं, जिन्होंने सदियों पहले ही भविष्य की घटनाओं के संकेतों के बारे में बताया है. भारतीय संतों की भविष्यवाणियां स्थानीय भाषाओं में होने के कारण अधिक प्रसिद्ध नहीं हुईं. आइये भारतीय महान भविष्यवक्ताओं और भविष्यवाणियों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

संत सूरदास

संत सूरदात एक महान संत कवि थे. वह भगवान श्रीकृष्ण के भक्त थे. उन्होंने कलयुग के समय में धर्म और नैतिकता के खत्म होने की बात की थी. कलयुग के समय में अकाल और महामारी के बारे में बताया था. संत सूरदास ने यह भी संकेत दिए थे कि, कठिन समय में एक संत का जन्म होगा और वह समाज में शांति स्थापित करेगा.

विज्ञापन

संत देवत अयात

संत देवत अयात गुजरात और राजस्थान क्षेत्र के लोकसंत, कवि और भक्त थे. उनकी कई लोककथाएं प्रचलित हैं. इन्हें लोग भविष्यवक्ता के नाम से भी जानते हैं. इनकी भविष्यवाणी है कि, भविष्य में धर्म केवल दिखावा बन जाएगा. आधुनिक समय में संचार के साधन विकसित होंगे.

विज्ञापन

संत मावजी महाराज

संत मावजी महाराज ने अपने ग्रंथों में कई भविष्यवाणियों का उल्लेख किया है. उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में आधुनिक युग में तकनीक के बढ़ने और बड़े युद्धों के बारे में जिक्र किया है.

विज्ञापन

संत ज्ञानेश्वर महाराज

महाराष्ट्र के महान संत, दार्शनिक और योगी संत ज्ञानेश्वर महाराज कई भविष्यवाणियों के लिए जाने जाते हैं. संत ज्ञानेश्वर महाराज की रचना ज्ञानेश्वरी में धर्म के भविष्य की झलक मिलती है. उन्होंने अपने समय में आदर्श समाज की कल्पना की थी और इसके लिए जागरूकता फैलाई थी.

संत अच्युतानंद दास

संत अच्युतानंद दास ओडिशा के महान संत, कवि और दार्शनिक रहे हैं. उन्होंने कई धार्मिक और आध्यात्मिक ग्रंथों की रचना की थी, इनमें भविष्य के संकेत मिलते हैं. संत अच्युतानंद दास ने भविष्य में बड़े युद्ध और प्राकृतिक बदलावों की भविष्यवाणी की थी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ