Numerology Prediction 12 June 2026: अंक ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से 12 जून 2026 का दिन खास है. इस दिन का मूलांक 3 है, जिसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं. वहीं, भाग्यांक 1 है, जिसके स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य हैं. अंक शास्त्र में गुरु और सूर्य के मिलन का भी खास महत्व है, जिससे राजयोग के समान फल मिलता है. दरअसल, ये दोनों ग्रह एक-दूसरे के दोस्त हैं, जिससे व्यक्ति के ज्ञान, मान-सम्मान, करियर और नेतृत्व क्षमता आदि में वृद्धि होती है. चलिए अब जानें मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के 12 जून 2026 के भविष्यफल के बारे में.
12 जून: मूलांक 1 का भविष्यफल
मूलांक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख) वालों के स्वामी सूर्य हैं, जो देवगुरु बृहस्पति के दोस्त हैं. ऐसे में ये दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है. जहां कुछ लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा, वहीं कई लोगों को करियर से जुड़ी तमाम समस्याओं से मुक्ति मिलेगी.
12 जून: मूलांक 2 का भविष्यफल
चंद्र ग्रह को मूलांक 2 (किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो सूर्य के दोस्त हैं. वहीं, गुरु का चंद्रमा से न दोस्त और न ही दुश्मन का रिश्ता है. ऐसे में ये दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा. जहां कुछ लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा, वहीं कई लोग माता के साथ अपने रिश्ते को सुधारेंगे. हालांकि, इस दिन आप कोई गलत फैसला भी ले सकते हैं.
12 जून: मूलांक 3 का भविष्यफल
बृहस्पति को मूलांक 3 (किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो सूर्य के दोस्त हैं. इस हिसाब से ये दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहेगा. जहां कुछ लोग करियर में बड़ी सफलता हासिल करेंगे, वहीं कई लोग घर के रिश्तों को सुधारने का प्रयास करेंगे. इसके अलावा त्वचा से जुड़े किसी रोग से भी आपको मुक्ति मिलने की संभावना है.
12 जून: मूलांक 4 का भविष्यफल
मूलांक 4 (किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख) के स्वामी राहु हैं, जो कि सूर्य के दुश्मन हैं. वहीं, बृहस्पति से इनका न दोस्त और न ही दुश्मन का रिश्ता है. इस हिसाब से ये दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया नहीं रहेगा. आप कोई गलत फैसला ले सकते हैं, जिसके कारण आपके आत्मविश्वास और मान-सम्मान में कमी आएगी. इसके अलावा हड्डियों या आंखों में समस्या हो सकती है.
12 जून: मूलांक 5 का भविष्यफल
मूलांक 5 (किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख) के स्वामी बुध हैं, जो सूर्य के दोस्त हैं. वहीं, बृहस्पति से इनका न तो दोस्त और न ही दुश्मन का रिश्ता है. ऐसे में सूर्य इस दिन आपको कुछ गलत करने से रोकेंगे और आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे. इसके अलावा पिता की सलाह के बाद लिए गए निर्णय आपके करियर को ऊंचाई तक पहुंचा सकते हैं. साथ ही पाचन की समस्या दूर होगी.
12 जून: मूलांक 6 का भविष्यफल
शुक्र ग्रह को मूलांक 6 (किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो कि सूर्य के दुश्मन हैं. वहीं, बृहस्पति से इनका कोई रिश्ता नहीं है. ऐसे में मूलांक 6 वालों के इस दिन सुख-सुविधा में कमी आने की संभावना है. साथ ही चेहरे की चमक कम होगी और आत्मविश्वास में कमी आएगी. इसके अलावा वैवाहिक जीवन में कलह की स्थिति भी बेवजह बन सकती है.
12 जून: मूलांक 7 का भविष्यफल
मूलांक 7 (किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख) के स्वामी केतु हैं, जिसका सूर्य और बृहस्पति से कोई रिश्ता नहीं है. ऐसे में ये दिन केतु की कृपा से आपके लिए अच्छा रहेगा. आप निडरता के साथ कोई बड़ा काम करेंगे, जिससे करियर ऊंचाई को छू सकता है. साथ ही एकांत में खुद के साथ अच्छा समय आप बिताएंगे. इसके अलावा अचानक मोटा धन प्राप्त हो सकता है. इसके अलावा मन में चल रहे सवालों के जवाब मिलेंगे.
ये भी पढ़ें- Numerology: इन तारीखों में ऑपरेशन कराना माना जाता है बेहद शुभ, जन्म तिथि से चुनें सही डेट
12 जून: मूलांक 8 का भविष्यफल
मूलांक 8 (किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख) के स्वामी शनि महाराज हैं, जो सूर्य के शत्रु हैं. वहीं, बृहस्पति से इनका कोई रिश्ता नहीं है. ऐसे में ये दिन इनके लिए बहुत ही बढ़िया नहीं रहेगा. आपको जोड़ों में दर्द की समस्या रहेगी. साथ ही आलस आपके ऊपर हावी रहेगा. इसके अलावा लड़कियां बालों के झगड़े की समस्या से तंग रहेंगी, जबकि लड़के गलत आदतों में फंस सकते हैं. इसके अलावा कर्मचारियों से आपका बेवजह विवाद होगा.
12 जून: मूलांक 9 का भविष्यफल
मंगल को मूलांक 9 (किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो सूर्य और बृहस्पित दोनों के मित्र हैं. ऐसे में ये दिन इनके लिए न सिर्फ कोई गुड न्यूज लेकर आएगा, बल्कि पुरानी समस्याओं का समाधान भी मिलेगा. इसके अलावा त्वचा में निखार आने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. साथ ही आपका प्रभावशाली लोगों से मेलजोल बढ़ेगा. इसके अलावा सही वक्त पर लिए गए फैसले लंबी अवधि तक लाभ पहुंचाएंगे, लेकिन धैर्य आपको रखना ही होगा.
ये भी पढ़ें- Numerology: जन्म तिथि में 13 होना क्यों है खास? श्रीराम के जीवन की तरह रातों-रात बदल जाती है जिंदगी, जानें रहस्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines